चीनी कंपनी शाओमी, जो की इंडियन मार्केट में अपने प्रोडक्ट को पूरी तरह से स्टैब्लिश कर चूका है. Xiaomi ने पिछले साल मार्केट में एंड्रॉयड के लिए अपने MIUI 11 स्किन को लॉन्च किया था और अब तक कॉम्पैटिबल स्मार्टफोन्स में इसका रोल आउट जारी है. अब कंपनी इसका अपडेट वर्शन जल्द ही लांच कर सकती है. MI कंपनी ने खुलासा किया है कि कंपनी नेक्स्ट जनरेशन वाले Xiaomi MIUI 12 स्किन पर काम कर रही है. कंपनी ने इसका टीज़र रिलीज़ किया है, जिसमे की कुछ जानकारी भी साझा की है. तो चलिए आपको Xiaomi MIUI 12 के स्पेसिफिकेशन और लांच डेट के बारे में बता दे.
Xiaomi MIUI 12 specification
शिओमी ने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो पर इससे जुडी जानकरी को साझा किया है. कंपनी ने अपकमिंग MIUI 12 स्किन के लिए लोगो पोस्टर जारी किया है. इस नए UI के साथ ही MIUI के 10 साल पूरे हो जाएंगे. इस UI का पहला वर्जन 2010 में उतारा गया था. इसके बाद से ही कंपनी लगातार यूजर्स को इसके अपडेट्स उपलब्ध करा रही है. इस कंफर्मेशन के अलावा कंपनी ने ऑपरेटिंग सिस्टम के बारे में और कोई जानकारी साझा नहीं की है. हालांकि उम्मीद की जा रही है कि आने वाले हफ्तों में कंपनी UI के बारे में कुछ और जानकारियां उपलब्ध करा सकती है.
Huawei का यह 5G स्मार्टफोन मार्केट में हुआ लांच, क्वैड कैमरा से लैस
आपको बता दे की अनुमान लगया जा रहा है की Xiaomi MIUI 12 को नए इंटरफ़ेस के साथ लांच किया जा सकता है. जारी किये गए लोगो पोस्टर से यह समझा जा सकता कि MIUI 12 मिनिमलिस्टिक डिजाइन वाला होगा. वहीं ’12’ पर दिए गए ग्रेडिएंट शेड से ये भी समझा जा सकता है कि कंपनी नए शेड और कलर स्किम को उतार सकता है.
हाल में आयी एक रिपोर्ट के अनुसार,MIUI 12 एक ग्लोबल सिस्टम-वाइड डार्क मोड के साथ आएगा. इसी से जुड़ी दूसरी खबर की बात करें तो Xiaomi के MIUI 11 का रोलआउट जारी है. MIUI 11 में नया आइकन डिजाइन, सिस्टम-वाइड डार्क मोड, नया मी लैन प्रो सिस्टम फॉन्ट और इंप्रूव्ड ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले फंक्शन दिया गया है. साथ ही इसमें नए एनिमेशन, थीम्स, वॉलपेपर्स और इंप्रूव्ड नोटिफिकेशन सिस्टम भी दिया गया है.
फिलहाल, कंपनी ने अभी तक यह नहीं बतया है की किस किस डिवाइस में इससे ऑफर करेगी। Xiaomi MIUI 12 ले लांच डेट के बारे में भी साफ़ जानकारी नहीं है अनुमान है कि इस साल अगस्त सितम्बर तक इससे लांच किया जा सकता है.
टेक्नोलॉजी से जुडी खबर Youth Express पर.


