सिर्फ खूबसूरत ही नहीं, टैलेंट्स से भरी हैं पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर- जानिए कुछ अज्ञात तथ्य

2017 में, मानुषी छिल्लर फेमिना मिस वर्ल्ड जीतने वाली छठी भारतीय बन गईं हैं। मिस वोर्ल्स का ख़िताब जीतने के बाद वह रातोंरात एक घरेलू नाम बन गयी हैं, जिसे अब बच्चा बच्चा भी जानता है। मानुषी ने 17 साल बाद 2017 में भारत के लिए प्रतिष्ठित विश्व खिताब जीता। 22 साल की मानुषी ने मिस वर्ल्ड के फिनाले में जिस तरह से जवाब दिया, उसे सुन सभी को उनसे प्यार हो गया। उनका जवाब बहुत ही खूबसूरत था, इससे ये साबित होता है के वो सिर्फ खूबसूरत ही नहीं है, और भी बहुत कुछ छुपा है इस सुन्दर चेहरे के पीछे।

मानुषी सिर्फ खूबसूरत ही नहीं, कई अज्ञात तथ्य हैं उनके बारे में जो आज हम आपको बतांएगे

मानुषी मूल रूप से हरियाणा के रोहतक की रहने वाली हैं। मानुषी छिल्लर का जन्म 14 मई 1997 को हरियाणा के रोहतक में एक हरियाणवी परिवार में हुआ था। मानुषी छिल्लर एक ऐसी पृष्ठभूमि से आती हैं जहाँ शिक्षा को पहला महत्व दिया जाता है; उनके पिता एक वैज्ञानिक हैं, जबकि उनकी माँ एक डॉक्टर हैं।

अनुष्का का बर्थडे मानाने के लिए क्या प्लानिंग की विराट ने-यहाँ पढ़े

ये सुन कर थोड़ा हैरान हैरान होंगे के मानुषी छिल्लर कक्षा 12 में अंग्रेजी विषय में ऑल इंडिया सीबीएसई टॉपर भी रह चुकी हैं। छिल्लर ने नई दिल्ली के सेंट थॉमस स्कूल में पढ़ाई की और कक्षा 12 में अंग्रेजी विषय में ऑल इंडिया सीबीएसई में टॉप किया था।

सिर्फ खूबसूरत ही नहीं

पूर्व मिस वर्ल्ड मुंबई से अपनी एमबीबीएस की डिग्री भी हासिल कर रही हैं, मानुषी छिल्लर ने अपने पहले प्रयास में मेडिकल प्रवेश परीक्षा एआईपीएमटी भी निकाल लिया था, है न गज़ब की बात। इसके साथ ही साथ मानुषी छिल्लर एक प्रशिक्षित कुचिपुड़ी डांसर भी हैं, उन्होंने प्रसिद्ध नर्तक राजा और राधा रेड्डी और कौशल्या रेड्डी के तहत प्रशिक्षण लिया है।

सिर्फ खूबसूरत ही नहीं

मानुषी जल्द ही फराह खान की फिल्म में अपनी पहली शुरुआत करेंगी, जिसकी शूटिंग अभी भी चल रही है। मॉडल को इस साल जनवरी में फराह खान के साथ कई जगहों पे स्पॉट किया गया था।

सुपर हॉट मिस वर्ल्ड ‘मानुषी छिल्लर’, इस सुपरस्टार के साथ कर सकती है बॉलीवुड डेब्यू

सिर्फ खूबसूरत ही नहीं

मिस छिल्लर मॉडल ऐश्वर्या राय बच्चन और प्रियंका चोपड़ा जोनास के नक्शेकदम पर चल रही है, जिन्होंने क्रमशः 1994 और 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था और अब वो दुनिया भर में जानी-मानी अभिनेत्री हैं।

ये अज्ञात तथ्य सुनकर हैरानी तो हुई होगी के मानुषी सिर्फ खूबसूरत ही नहीं बल्कि, एक मल्टीटैलेंटेड पर्सनालिटी हैं, जिन्होंने लगन से जिस फील्ड में भी म्हणत की उसे हासिल भी किया।

देश और दुनिया की सभी लेटेस्ट न्यूज़ अब सिर्फ Youth Express पर

Summary
सिर्फ खूबसूरत ही नहीं, टैलेंट्स से भरी हैं पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर- जानिए कुछ अज्ञात तथ्य
Article Name
सिर्फ खूबसूरत ही नहीं, टैलेंट्स से भरी हैं पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर- जानिए कुछ अज्ञात तथ्य
Description
उनका जवाब बहुत ही खूबसूरत था, इससे ये साबित होता है के वो सिर्फ खूबसूरत ही नहीं है, और भी बहुत कुछ छुपा है इस सुन्दर चेहरे के पीछे।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Fiza Mirza

An Author, Writer.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER