ये हैं वो भारतीय सुंदरियां, जिन्होंने मिस वर्ल्ड के ताज को अपने सर पर सजाया

मिस वर्ल्ड के ताज

हर लड़की का सपना होता है मिस वर्ल्ड के ताज को हासिल करना। चाहे वह किसी भी देश की हों उन्हें यह इच्छा ज़रूरी होती है कि, उनकी खूबसूरती और काबिलियत के चर्चे दुनिया भर में हों। आपको बता दें, मिस वर्ल्ड जीतने वाली महिलाएं अपनी सुन्दरता के बल पर ये अनमोल खिताब नहीं जीत ती हैं बल्कि उनकी कड़ी मेहनत, संकल्प, और जज़्बा उनकी मुस्कुराहट में छुपा होता है।

मिस वर्ल्ड के ताज

 

आज हम आपको उन भारतीय महिलाओं से रूबरू करवाने जा रहे हैं जिन्होंने मिस वर्ल्ड के ताज को अपना सर दिया है।

1966 में भारत की रीता फारिया ने मिस वर्ल्ड कॉन्टेस्ट जीता था। वह पहली भारतीय और एशियाई सुंदरी थी जिन्होंने इस प्रतियोगिता में जीत हासिल की थी। 1945 में गोवा में जन्मी रीता पेशे से डॉक्टर हैं। ख़ास बात यह है कि, वह मिस मुंबई और मिस इंडिया भी रह चुकी हैं। इन्होंने 1971 में एंडोक्रिनोलॉजिस्ट डेविड पॉवेल से शादी की। अब वह आयरलैंड में रहती हैं।

खूबसूरत की बला, ऐश्वर्या राय भी हैं इसमें शामिल

ऐश्वर्या राय 1994 में मिस वर्ल्ड बनीं थी। मिस वर्ल्ड बनने के बाद इन्होंने फिल्मी दुनिया में बेशुमार सफलताएं हासिल कीं। फिल्मी करियर में वह कई हिट फिल्में दे चुकी हैं। 2009 में ऐश्वर्य राय को भारत सरकार ने पद्मश्री सम्मान दिया।

1 नवंबर 1973 को कर्नाटक के मंगलौर में जन्मी ऐश्वर्या ने वर्ष 2007 में बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन के साथ शादी की। उनकी एक बेटी है जिसका नाम आराध्या है।

फिर 1997 में डायना हेडन ने इस प्रतियोगिता में जीत हासिल की। 1997 में ही डायना फेमिना मिस इंडिया भी बनी थीं। हैदराबाद में जन्मी डायना हेडन एंग्लो-इंडियन क्रिश्नचियन फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। मॉडलिंग में आने से पहले उन्होंने इवेंट मैनेजमेंट और पब्लिक रिलेशन के क्षेत्र में कार्य किया। वर्ष 2013 में वह अमेरिकी नागरिक कॉलिन डिक के साथ शादी के बंधन में बंध गईं थीं। 2008 में इन्होंने टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 2 में हिस्सा लिया।

युक्ता मुखी चौथी भारतीय सुंदरी थी जिन्होने 1999 में इस प्रतियोगिता का ताज अपने नाम किया था। युक्ता मुखी का जन्म 7 अक्टूबर, 1977 को बैंगलुरु में हुआ था। इनके जन्म के बाद उनका परिवार दुबई शिफ्ट हो गया था। 7 सालों तक दुबई में रहने के बाद उनका परिवार फिर 1986 को मुंबई शिफ्ट हुआ।

93 देशों की विश्व सुंदरियों को पीछे छोड़ते हुए दिसंबर, 1999 में युक्ता ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता। फैशन की दुनिया में खासी पहचान बनने के बाद युक्ता ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत तमिल फिल्म पोवेल्लम उन वसम (2001) से की थी। 2002 में आई ‘प्यासा’ से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इन्होंने 2008 में न्यूयॉर्क के प्रिंस तुली से शादी की थी लेकिन 2014 में उनका तलाक हो गया।

बॉलीवुड के इस नूर को भी मिला ताज

अपनी खूबसूरती और अपने बेहतरीन अभिनय से लाखों लोगों का दिल जीतने वाली प्रियंका चोपड़ा साल 2000 में मिस वर्ल्ड बनी थीं। आज वह बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में जमकर नाम कमा रही हैं। प्रियंका का जन्म 18 जुलाई, 1982 को झारखंड के जमशेदपुर में हुआ था। 2016 में पद्मश्री से सम्मानित प्रियंका अब फिल्म प्रोडक्शन के क्षेत्र में भी कदम रख चुकी हैं।

हृदय रोग सर्जन बनने का सपना छोड़ एक नए सपने को साकार किया

18 नवंबर 2017 को 20 साल की मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब जीता। डॉक्टर पैरेंट्स के घर की बेटी मानुषी ने दिल्ली के सेंट थॉमस स्कूल और सोनीपत के भगत फूल सिंह गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज फॉर वूमेन से पढ़ाई की है। चिल्लर ने चीन के सान्या शहर एरीना में आयोजित समारोह में दुनिया के विभिन्न हिस्सों से 108 सुंदरियों को पराजित कर यह खिताब अपने नाम किया। छिल्लर हरियाणा की रहने वाली हैं।

बता दें, हृदय रोग सर्जन बनना चाहती हैं और ग्रामीण इलाकों में बहुत सारे गैर लाभकारी अस्पताल खोलना चाहती हैं। उन्हें स्केचिंग और पेटिंग भी पसंद है। वह ‘प्रोजेक्ट शक्ति’ द्वारा 20 गांवों की करीब पांच हजार महिलाओं की जिंदगी में बदलाव ला चुकीं हैं ।

देखना यह है कि, अब की बार मिस वर्ल्ड का ताज किस देश के नाम होता है। क्या भारत फिर से इस ताज को अपने नाम कर पाएगा? क्या अब कोई भारतीय महिला इस रिकॉर्ड को बरकरार रख पाएगी?

सुपर हॉट मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर इस सुपरस्टार के साथ कर सकती है बॉलीवुड डेब्यू

अन्य दिलचस्प फैक्ट्स जानें सिर्फ यूथ एक्सप्रेस पर

Saddiya Anwar

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER