अक्षय कुमार की फिल्म केसरी का नया गाना “तेरी मिट्टी” हुआ रिलीज़

तेरी मिट्टी

अभिनेता अक्षय कुमार और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की आने वाली फिल्म “केसरी” का नया गाना रिलीज कर दिया गया है। इस गाने का नाम “तेरी मिट्टी” है जो देश भक्ति के भाव से भरपूर है। इस गाने को सुनते ही देशभक्ति का जोश जागता है और धरती मां के लिए फिर से प्यार उमर पड़ता है। बता दें, यह फिल्म 21 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ की जाएगी।

निर्देशक अनुराग सिंह के निर्देशन में बन रही फिल्म “केसरी” का नया गाना “तेरी मिट्टी” आज रिलीज कर दिया गया है। यह गाना बेहद दमदार है जिसमें देश प्रेम की भावना जगाने की क्षमता है। इस गाने को “ज़ी म्यूजिक कंपनी” द्वारा यूट्यूब पर रिलीज किए गए अभी कुछ घंटे भी नहीं हुए और यूट्यूब पर दर्शकों की प्रतिक्रिया काफी कारगर साबित हो रही है और लोगों को यह गीत बहुत ही पसंद आ रहा है। सभी लोगों ने इस गाने के प्रति अपनी भावना जाहिर करते हुए कहा कि “यह गाना सुनते ही हमारे की याद आती है जिन्होंने 10 हजार अफगानी सैनिकों से लोहा ले लिया।”

क्या अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा कर सकते हैं शादी ?

कुछ नहीं तो लिखा कि “यह गाना सुनकर मुझे रोना आ गया और मैं अपने आंसुओं को संभाल नहीं पाए”। केसरी के तेरी मिट्टी गाने में अभिनेता अक्षय कुमार अपने 36 रेजीडेंट सिख के 21 सैनिकों के साथ नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही गाने में इन 21 सिख सैनिकों के साहस को सराहा गया है। केसरी के दमदार सॉन्ग तेरी मिट्टी को सिंगर बी. प्राक ने अपनी आवाज़ दी है, जबकि गाने के बोल मनोज मुंतासिर ने लिखे हैं।

आपको बता दें कि इससे पहले गुरुवार को केसरी का नया डायलॉग प्रोमो भी रिलीज किया गया था। जो दर्शकों के बीच काफी प्रशंसा बटोर रहा है। दरअसल, केसरी फिल्म की कहानी 1897 में सारागढ़ी की लड़ाई पर आधारित है। इस लड़ाई में ब्रिटिश भारतीय सेना के 21 से 1 जवानों ने 10,000 अफगानी सैनिकों को से लोहा लिया था।

Summary
अक्षय कुमार की फिल्म केसरी का नया गाना "तेरी मिट्टी" हुआ रिलीज़
Article Name
अक्षय कुमार की फिल्म केसरी का नया गाना "तेरी मिट्टी" हुआ रिलीज़
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Saumya Chitranshi

Former Desk Web Journalist - Aaj ka Reporter Former VO Artist - Aaj ka Reporter Former VO Artist - Cultural Department, Government of Uttar Pradesh for Kumbh-2019

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER