इस प्रकार करें सेवन
बता दें कि कच्ची पनीर का सेवन नाश्ता और लंच करने से ठीक 1 घंटा पहले ले। इससे आप दिनभर ओवरइटिंग से बचे रहेंगे। एक्सरसाइज के कुछ घंटों बाद भी पनीर का सेवन लाभकारी माना जाता है। इसके अलावा रात को सोने से 1 घंटा पहले भी पनीर का सेवन करना फायदेमंद होता है। क्योंकि सोते समय शरीर को खाना डाइजेस्ट करने के लिए प्रोटीन की सबसे ज्यादा जरूरत होती है और पनीर में भरपूर प्रोटीन पाया जाता है।
जोड़ो के दर्द से भी दिलाती है निजात
क्या आप ये जानते है कि कच्ची पनीर में कैल्शियम और फॉस्फोरस पाया जाता है। इसलिए रोजाना इसका सेवन हड्डियों को मजबूत बनाता है। इसके साथ ही इसे खाने से जोड़ों के दर्द से भी निजात मिलती है।
फाइबर की कमी को करती है दूर
वहीं, शरीर में फाइबर की कमी होने पर आपको कमजोर इम्यून सिस्टम, बावसीर, कोलेस्ट्रोल, कब्ज और शुगर लेवल बढ़ना जैसी प्रॉब्लम का सामना करना पड़ता है। अगर आपके शरीर में फाइबर की कमी है तो रोज इसका सेवन करें। दिन में कम से कम 1 बार कच्चा पनीर खाने से आपके शरीर में फाइबर की कमी पूरी हो जाएगी और आपको कुछ दिन में खुद आराम मिलने लगेगा।
मजबूत पाचन क्रिया
हालांकि, बहुत से लोगो को पाचन की समस्या बनी रहती है जहां कच्ची पनीर खाने से पाचन शक्ति मजबूर कर सकते है। जिससे आप पेट से जुड़ी समस्याओं से भी बचे रहेंगे।

