ये तो सब को मालूम ही है कि कपिल शर्मा के घर हाल ही में एक बेटी ने जन्म लिया है। ऐसे में कपिल शर्मा अपनी ख़ुशी को बयां नहीं कर पा रहे है। जी हां उन्हें अपनी ख़ुशी जाहिर करने के लिए शब्द नहीं मिल रहे है। शायद इसलिए क्यूकि कपिल और उनकी पत्नी गिन्नी हमेशा से ही एक बेटी चाहते थे और उन्हें बेटी ही मिली। बता दे कि कपिल शर्मा की नन्ही गुड़िया के बारे में दीपिका पादुकोण ने भी कुछ कहा है। अब उन्होंने क्या कहा है, ये तो आपको खुद ही आगे पढ़ कर पता चल जाएगा।
कपिल शर्मा की नन्ही गुड़िया को लेकर दीपिका ने कही यह बात..
दरअसल बात ये है कि पापा बनने के बाद कपिल ने अपने शो का एक एपिसोड दीपिका पादुकोण के साथ शूट किया है। गौरतलब है कि दीपिका और मेघना गुलजार अपनी फिल्म छपाक का प्रमोशन करने के लिए कपिल के शो पर आएंगे। वही इस खास एपिसोड की शुरुआत सेलिब्रेशन से की जाएगी। अब जाहिर सी बात है कि इस शो की जान कपिल शर्मा पहली बार पापा बने है तो उनके लिए इतना तो बनता है। बहरहाल कपिल शर्मा के इस एपिसोड की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर की गई है।
https://www.instagram.com/p/B590owfniJR/
https://www.instagram.com/p/B57kfAtHSOf/
https://www.instagram.com/p/B57qxwEAxDY/?utm_source=ig_web_copy_link
यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि बॉलीवुड सेलेब्रिटीज की तस्वीरें खींचने वाले फोटोग्राफर ने ही दीपिका और कपिल की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है। ऐसे में एक पोस्ट शेयर करते हुए फोटोग्राफर विरल भयानी ने लिखा है कि क्या कपिल ने दीपिका को अपनी नयी राजकुमारी की तस्वीर दिखाई। उन्होंने अपने फोन से दीपिका को तस्वीर तो जरूर दिखाई होगी। इस सवाल के जवाब में दीपिका ने खुद कमेंट करते हुए लिखा कि हां उन्होंने दिखाई है। सच में कपिल शर्मा की नन्ही गुड़िया बेहद क्यूट और खूबसूरत है। वैसे आप चाहे तो दीपिका पादुकोण और कपिल शर्मा के इस एपिसोड की कुछ खास तस्वीरें यहाँ देख सकते है।


