वैसे तो प्यार एक ऐसी चीज है जिसे समझना सच में काफी मुश्किल है। मगर जब किसी को सच्चे प्यार का एहसास हो जाएँ तो समझ लेना चाहिए कि उसके जीवन में अब काफी कुछ बदलने वाला है। बहरहाल आज हम आपको प्यार से जुड़े मनोवैज्ञानिक तथ्य बताना चाहते है। जी हां कुछ ऐसे तथ्य जिनके बारे में शायद ही आप जानते होंगे। हालांकि इन तथ्यों के बारे में जानकर आपको हैरानी जरूर होगा, लेकिन ये काफी हद तक सच है। तो चलिए अब आपको इनके बारे में विस्तार से बताते है।
प्यार से जुड़े मनोवैज्ञानिक तथ्य..
1. अगर मनोवैज्ञानिकों की माने तो उनके अनुसार जो लोग सुबह अपनी पत्नी को किस करते है, वो लोग पांच साल ज्यादा जीते है। अब भई ये तो सिर्फ पति और पत्नी के बीच प्यार बढ़ाने का एक तरीका है। मगर कुछ लोग इसमें यकीन भी करते है।
2. इसके इलावा मनोवैज्ञानिकों का मानना है कि नवंबर के महीने में ही सबसे ज्यादा आई लव यू बोला जाता है। शायद इसलिए क्यूकि इस महीने में सर्दियों का मौसम शुरू हो जाता है।
3. आपको जान कर हैरानी होगी कि एक सामान्य व्यक्ति को शादी से पहले कम से कम सात बार प्यार होता है। यानि ये सब पढ़ने के बाद जो लोग शादी से पहले प्यार से दूर भागते थे, अब वो प्यार की नईयां पर सवार जरूर होंगे।
4. अब ये तो एकदम सच है कि जब आपका प्रेमी या आपकी प्रेमिका आपके साथ हो तो आप थोड़ा धीरे चलने लगते है।
5. आपकी जानकारी के लिए बता दे कि जो कपल करीब दस मिनट तक हर रोज एक दूसरे के साथ हंसी मजाक करता है। उनका रिलेशन हमेशा अच्छा रहता है।
6. इसके इलावा मनोवैज्ञानिक के अनुसार ऐसा माना जाता है कि आप जितना अपनी भावनाओं को छिपाएंगे, वह उतनी ही बढ़ती जाएँगी।
7. मनोवैज्ञानिकों के अनुसार किसी को गले लगाना दूसरे व्यक्ति के नर्वस सिस्टम में पेनकिलर जैसा काम करता है।
8. आपको जान कर ताज्जुब होगा कि पूरी दुनिया में करीब पैंतीस लाख लोग हर रोज अपने पार्टनर के साथ डेट्स पर जाते है। इसके साथ ही अठारह और बीस साल की उम्र के लोगों को ब्रेकअप के बाद ज्यादा दर्द होता है।
तो ये है प्यार से जुड़े मनोवैज्ञानिक तथ्य, जिनके बारे में शायद ही कोई जानता होगा।


