कपिल शर्मा के शो में कृति ने खोला अपने जिंदगी का ये राज

राज

फिल्म पानीपत की स्टारकास्ट अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए द कपिल शर्मा शो में पहुंची थे। शो में सभी ने खूब मजे किए। कपिल के शो में सभी स्टार्स आकर कई किस्से सुनाते हैं। ऐसे में शो में पानीपत फिल्म में पार्वती बाई का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री कृति सेनन ने भी अपनी जिंदगी से जुड़े कई राज खोले। कृति ने इस दौरान अपनी पसंद और नापसंद के बारे में बताया। कपिल शर्मा से बातचीत के दौरान कृति सेनन ने बताया कि उन्हें बाथरूम में फोन चलाना पसंद है।

कृति सेनन ने अपनी इस आदत का खुलासा कपिल शर्मा के शो में एक खास राउंड के दौरान सवाल के जवाब में कहा। कपिल शर्मा के शो में तमाम फिल्मी सितारे अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए आते हैं। इस दौरान कपिल सभी के साथ जमकर मस्ती करते हैं। मस्ती-मस्ती में कपिल कई निजी और मजेदार सवाल भी पूछते हैं। एपिसोड में कपिल एक अफवाह वाला राउंड भी खेलते हैं जिसमें वो स्टार्स से पूछते हैं कि उनके बारे में जो अफवाह फैली है वो सही है या नहीं। ऐसे में कपिल ने कृति के साथ भी ये राउंड खेला।

इस दौरान कपिल शर्मा ने कृति से पूछा, क्या ये बात सही है कि आपको बाथरूम में फोन चलाना पसंद है और इसकी वजह से आपको काफी टाइम भी लग जाता है? इसके जवाब में कृति ने कहा कि, हां अफवाह बिल्कुल सही है। उन्होनें बताया कि उन्हें बाथरूम में फोन चलाना पसंद है और वो इस दौरान कई मैसेज के जवाब दे देती हैं और कई काम कर लेती हैं।

संजय दत्त करना चाहते है डोनाल्ड ट्रंप की बायोपिक में काम

वहीं कपिल ने अभिनेता संजय दत्त के साथ भी इस दौरान कई सवाल जवाब किए। कपिल ने संजय से पूछा कि वो किसी बायोपिक में काम करना चाहते है इसके जवाब में संजय ने कहा कि, वो अमेरिकी राष्ट्रपित डोनाल्ड ट्रम्प की बायोपिक में काम करना चाहते हैं। संजय से जब वजह पूछी गई तो उन्होनें मजेदार जवाब देते हुए कहा, क्योंकि वो कुछ भी बोल देते हैं। संजय का ये मजेदार जवाब सुनकर शो में मौजूद ऑडियंस और सभी हँस पड़े।

कपिल शर्मा के शो में कृति और संजय दत्त के अलावा शो में फिल्म के प्रमोशन के लिए अर्जुन कपूर भी पहुंचे। वहीं फिल्म के निर्देशक आशुतोष गोवारीकर भी फिल्म के प्रमोशन के लिए शो का हिस्सा बने। बता दें कि फिल्म में अर्जुन कपूर सदाशिव राव का किरदार निभा रहे हैं। तो वहीं अभिनेता संजय दत्त अब्दाली के किरदार में हैं फिल्म 6 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई हैं।

और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

Summary
कपिल शर्मा के शो में कृति ने खोला अपने जिंदगी का ये राज - Youth Express
Article Name
कपिल शर्मा के शो में कृति ने खोला अपने जिंदगी का ये राज - Youth Express
Description
अभिनेत्री कृति सेनन ने भी अपनी जिंदगी से जुड़े कई राज खोले। कृति ने इस दौरान अपनी पसंद और नापसंद के बारे में बताया। कपिल शर्मा से बातचीत के दौरान कृति सेनन ने बताया
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Shalini Kashyap

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER