बारिश का मौसम इस समय शुरू हो चुका है। तो ऐसे में अगर आप पकोड़े बनाने के बारे में सोच रहे हैं। तो आप बिल्कुल सही सोच रहे है। आप इस सीजन में प्याज के सबसे स्वादिष्ट पकौड़े बना सकते है। आइये जानते है इसके बारे में।
प्याज के पकौड़े बनाने के लिये ये चाहिए सामग्री
- 2 कप बेसन
- 1/2 कप चावल का आटा
- 1/2 टी स्पून नमक
- 1/2 टी स्पून अजवाइन
- 1/2 टी स्पून अदरक
- 2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1/4 टी स्पून बेकिंग सोडा
- 1 हरी मिर्च
- 1 कप हरा धनिया
- 1 कप पानी
- 1/2 कप तेल
- 6 टुकड़े प्याज (स्लाइस)
- 2 हरी मिर्च
इस विधि से बनाएं
सबसे पहले एक बाउल में बेसन को लें ले। इसमें चावल का आटा, नमक, अजवाइन, अदरक, लाल मिर्च पाउडर, बेकिंग सोडा और हरी मिर्च डालकर मिला लें। अब इसके बाद इसमें हरा धनिया डालकर मिलाएं। अब थोड़ा पानी डालकर एक गाढ़ा घोल तैयार कर लें। इसके बाद एक पैन में तेल डालकर गर्म कर लें और प्याज के टुकड़ों को बेसन के घोल में डालकर अच्छे से लपेट लें। अब इन प्याज के टुकड़ों को तेल में डीप फ्राई करें। इसके बाद इन्हें तब तक फ्राई करें जब तक यह क्रिस्पी और गोल्डन ब्राउन न हो जाएं। अब गर्मागर्म इन पकौड़ों को हरी चटनी या केचअप के साथ सर्व करें।

