Lenovo ने भारत में अपने अल्ट्रा-स्लिम PC रेंज पोर्टफोलियो को विस्तार देते हुए नए कुछ नए लैपटॉप्स को लांच किया है| इनमें सबसे खास एक लैपटॉप है| जोकि एक अल्ट्रा-स्लिम AI इनेबल्ड लैपटॉप है| ये एक प्रीमियम लाइटवेट लैपटॉप है| इसे रग्ड बनाने के लिए इसमें एल्युमिनियम बॉडी का इस्तेमाल किया गया है| लेनोवो के इस खास लैपटॉप का नाम Lenovo Yoga S940 है |
Yoga S940 में कई AI बेस्ड फीचर्स जैसे आई ट्रैकिंग, 4K HDR डिस्प्ले और Dolby Atmos स्पीकर्स दिए गए हैं| इसके अलावा अल्ट्रा-स्लिम रेंज में IdeaPad S145, IdeaPad S340 और IdeaPad 540 भी शामिल हैं| इनकी शुरुआती कीमत क्रमश: 23,990 रुपये, 36,990 रुपये और 64,990 रुपये रखी गई है|
Lenovo Yoga S940 के फीचर
फ्लैगशिप Lenovo Yoga S940 को कंपनी ने दो वेरिएंट में उतारा है| इसके बेस वेरिएंट में 8th-gen Intel Core i5 प्रोसेसर दिया गया है| इसकी कीमत 1,39,990 रुपये रखी गई है| वहीं इसके हायर वेरिएंट में 8th-gen Intel Core i7 CPU दिया गया है| ये दोनों ही वेरिएंट्स कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध हैं|
अगर इसके फीचर्स की बात करे तो Yoga S940 में फुल-HD (1,920 x 1,080 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें स्लिम बेजल्स हैं| इसमें ग्लास का टॉप लेयर डिस्प्ले एजेज में रैप्ड है, ताकि इनफिनाइट व्यू मिल सके| इस वेरिएंट में 8th-gen Intel Core i5-8265U प्रोसेसर दिया गया है| 8GB रैम और 256GB स्टोरेज दी गई है| इस डिवाइस में 4-सेल 52Whr बैटरी दी गई है| कंपनी का दावा है कि इसे 15 घंटों तक चलाया जा सकता है, साथ ही इसमें रैपिड चार्ज का भी सपोर्ट दिया गया है|
वही इसके टॉप वेरिएंट मेंIntel Core i7-8565U प्रोसेसर मौजूद है| 4K डिस्प्ले (3,840 x 2,160 पिक्सल) एंटी ग्लेयर पैनल दिया गया है| साथ ही इसमें 16GB रैम और 1TB NVMe SSD दिया गया है|
ग्राफिक्स के लिए दोनों ही वेरिएंट्स में Intel HD 620 दिया गया है|
दूसरे फीचर्स की बात करें तो Lenovo Yoga S940 में IR-सेंसर, बैक्ड फेशियल रिकॉग्निशन, और AI पावर्ड ग्लैंस सॉफ्टवेयर दिया गया है, जो आई मूवमेंट ट्रैक करता है; और कंटेंट को लैपटॉप डिस्प्ले से कनेक्टेड मॉनिटर में शिफ्ट कर देता है| एक फीचर ये भी है कि इसमें वीडियो कॉल के दौरान ऑटोमैटिकली बैकग्राउंड ब्लर हो जाएगा|
तकनीक़ और गैजेट से जुड़ी लेटेस्ट न्यूज़ Youth Express पर.



