भारतीय वायुसेना प्रमुख बीएस धनोआ ने आज एक मोबाइल वीडियो गेम लांच लिया है| IAF: A Cut Above नाम के इस गेम में आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक और दुश्मन की सीमा में घुसकर दुश्मन के विमान मार गिराना है| वायुसेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि गेम iOS और एंड्रॉयड दोनों ही ऑपरेटिंग सिस्टम में खेला जा सकता है| अधिकारी ने कहा कि गेम में कुल 10 मिशन हैं, और प्रत्येक मिशन में तीन सब-मिशन हैं|
वायुसेना का A Cut Above फ्लाइट लांच
वायुसेना ने यह गेम पबजी को देखते हुए बनाया है| फर्क ये है की वो जमीन पर रहे कर खेलते है इसमें प्लेयर्स आसमान में उड़ कर खेलेंगे| वायुसेना के इस गेम का मकसद बच्चों को वायुसेना में पायलट बनने के लिए आकर्षित करना है| ‘इंडियन एयर फोर्स: ए कट एबव’ में वायुसेना के ऑपरेशन्स के अलावा भारतीय वायुसेना द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले सुखोई, मिग-29 और तेजस को भी शामिल किया गया है|
#MobileGame : Chairman Chiefs of Staff Committee & the Chief of the Air Staff Air Chief Marshal BS Dhanoa launched IAF’s latest 3D Mobile gaming application ‘Indian Air Force: A Cut Above’ on Air Combat at National Bal Bhawan, New Delhi, today.@SpokespersonMoD @PIB_India pic.twitter.com/9JlsGFxybv
— Indian Air Force (@IAF_MCC) July 31, 2019
तकनीक़ और गैजेट से जुड़ी लेटेस्ट न्यूज़ Youth Express पर.


