लेनोवो ने अब अपना कदम स्मार्टवाच की दुनिया में कदम रखा है| भारत में लेनोवो कंपनी ने स्मर्टवॉच लांच किया है|इस से पहले लेनोवो के सिर्फ स्मार्टफ़ोन ही इंडियन मार्केट में थे | कंपनी ने भारत में अपनी स्मार्टवॉच Lenovo Ego Digital को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अपनी डिजिटल स्मार्टवॉच के सेगमेंट में ऐसे समय में एंट्री की है जब ग्लोबल स्मार्टवॉच मार्केट में Xiaomi और Huami 50 परसेंट मार्केट में कब्जा कर चुके हैं।
Lenovo की भारत में टक्कर स्मार्टवॉच सेगमेंट में Xiaomi और Amazfit जैसी कंपनियों के साथ होगी। कंपनी अपनी स्मार्टवॉच Ego के डिजाइन और अफोर्डेबल स्मार्टवॉच से भारतीय ग्राहकों के बीच अपनी जगह बनाना चाहता है।
कैसा है Lenovo Ego का डिज़ाइन?
Lenovo Ego स्मार्टवॉच के डिजाइन की बात करें तो ये कुछ कुछ Casio के G-Shock सीरीज के स्पोर्टस वॉच की तरह दिखाई देता है। लेनेवो की ये स्मार्टवॉच लगातार हार्ट रेट को मॉनीटर कर सकती है। इसके साथ ही इसमें साइंटिफिक स्लीप मॉनीटर भी है। कंपनी का दावा है कि उसकी वॉच 50 मीटर तक वॉटर रेजिसटेंट हैं। लेनेवो की इस स्मार्टवॉच को Lenovo Life एप की मदद से स्मार्टफोन से कनेक्ट किया जा सकता है। वहीं कनेक्टेड स्मार्टफोन में नोटिफिकेशंस आने के दौरान इन वॉच वाइब्रेशन होता है।
कंपनी का दावा है कि Lenovo Ego स्मार्टवॉच की बैटरी सिंगल चार्ज में 20 दिन का बैटरी बैकअप देती है। Lenovo Ego स्मार्टवॉच का वजन 45 ग्राम है जो कि काले रंग की रबर बकल स्ट्रेप के साथ आती है। इस स्मार्टवॉच ऐसे यूजर्स को टारगेट कर लॉन्च की गई हैं जिनकी प्राथमिकता पहले वॉच और बाद में डिजिटल फिटनेस ट्रेकर हो।
English haematologist Lucy Wills के 131वें जन्मदिन पर बनाया Google Doodle
क्या है कीमत ?
Lenovo Ego स्मार्टवॉच की भारत में कीमत 1,999 रुपये है। इसी कीमत में चाइनीज कंपनी Xiaomi का Mi Band 3 और Honor कंपनी का Honor Band 4 भी बिक्री के लिए आता है। लेनेवो की डिजिटल स्मार्टवॉच ऑनलाइन Flipkart और ऑफलाइन Croma रिटेल स्टोर से आज 10 मई से खरीदी जा सकती है।
Lenovo का दावा है कि उसकी स्मार्टवॉच Ego एक डिवाइस के रूप में स्मार्टवॉच और वियेरेबल के बीच के गैप को पूरा करने का काम करेगी। इस वियरेबल डिवाइस में कंपनी के प्राइस सेगमेंट में आने वाले वियरेबल डिवाइसेस की तरह ही फीचर्स हैं। Lenono Ego स्मार्टवॉच स्टेप ट्रैकिंग, कैलोरी बर्न जैसे कई दूसरे फिटनेट ट्रेकिंग फीचर हैं।
टेक्नोलॉजी से जुडी ऐसी ही लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल Youth Express पर.


