लावा ने कम बजट में भारत में लॉन्च किया Z2s स्मार्टफोन, ये है कीमत

लावा ने कम बजट में भारत में लॉन्च किया Z2s स्मार्टफोन, ये है कीमत

मोबाइल निर्माता कंपनी लावा ने Z2s को भारत में लॉन्च कर दिया है। आपको बता दें कि इस स्मार्टफोन में आपको मिलता है 6.5 इंच के एचडी + आईपीएस डिस्प्ले। जो आता है वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ। वहीं, Lava Z2s में बैटरी की बात करें तो इस फोन में करीब 5 हजार mAh की बैटरी दी गई है लेकिन स्मार्टफोन में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट नहीं दिया गया है। आपको बता दें कि यह लावा Z2 सीरीज में वनीला Lava Z2 और Lava Z2 Max के बाद तीसरा स्मार्टफोन आया है। लावा Z2s एस एंड्रॉयड 11 (गो एडिशन) पर काम करेगा।

इस स्टोरेज में लॉन्च किया गया फोन

वहीं, Lava Z2s स्मार्टफोन को 2GB रैम और 32GB स्टोरेज मॉडल के साथ लॉन्च किया गया है। जहां इस स्मार्टफोन की कीमत की बात करें तो इसकी कीमत करीब 7 हजार 299 रुपये रखी गई है। जहां इस फोन को वर्तमान समय में इसकी आधिकारिक वेबसाइट और अमेज़न इंडिया के माध्यम से एक इंट्रोडक्टरी प्राइस में मात्र 7 हजार 099 रुपये में खरीदा जा सकेगा। जहां Flipkart प्लेटफार्म की बात करें तो यहां  लिस्टिंग में इस मोबाइल को करीब 7 हजार 999 में लिस्ट देखा जा सकता है।

ऑफलाइन में है बाजार में उपलब्ध

वहीं, लावा के इस नए मोबाइल फोन को आप ऑफलाइन रूप में भी बाजार से ले सकते हैं। हालाँकि, Flipkart पर इस समय यह फोन खरीदने के लिए सेवा उपलब्ध नहीं है। आपको बता दें कि लावा के इस मोबाइल फोन को आप एक ही कलर ऑप्शन यानी स्ट्रिप्ड ब्लू में खरीद सकेंगे। वहीं, इस फोन में आपको मिलती है 100 दिनों की स्स्क्रीन रिप्लेसमेंट वारंटी भी।

दिया गया है ये प्रोसेसर

आपको बता दें कि  Lava Z2s मोबाइल फोन को एंड्राइड 11 (Go Edition) पर उतारा गया है। वहीं, इस फोन में आपको एक ओक्टा-कोर मीडियाटेक Helio प्रोसेसर भी दिया जा रहा है। जहं इस फोन की खास बात यह है कि आप इस मोबाइल में माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से 512 GB तक बढ़ा भी सकते हैं।

इतने एमपी का दिया गया है कैमरा

इस फोन में कैमरा की बात करें तो Lava Z2s मोबाइल फोन में आपको एक सिंगल 8MP का कैमरा सेंसर दिया जा रहा है। इसके साथ ही इस फोन में 5MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

Summary
लावा ने कम बजट में भारत में लॉन्च किया Z2s स्मार्टफोन, ये है कीमत
Article Name
लावा ने कम बजट में भारत में लॉन्च किया Z2s स्मार्टफोन, ये है कीमत
Description
मोबाइल निर्माता कंपनी लावा ने Z2s को भारत में लॉन्च कर दिया है। आपको बता दें कि इस स्मार्टफोन में आपको मिलता है 6.5 इंच के एचडी + आईपीएस डिस्प्ले।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER