अगर अगस्त के महीने के निकलना चाह रहे ट्रिप पर, तो जाइये यहां पर

अगर अगस्त के महीने के निकलना चाह रहे ट्रिप पर, तो जाइये यहां पर

अगर आप अगस्त के महीने में घूमने का प्लान बना रहे है कि मानसून का मजा लेते हुए प्राकृतिक सुन्दरता को भी करीब से देखा जा सके। आज हम आपको कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बताने जा रहे है जहां आप जाकर इन जगहों पर घूमने के बाद यक़ीनन आप एक बार नहीं बल्कि बार-बार घूमने जाना पसंद कर सकते हैं। आपको बता दें कि इन जगहों पर आप फैमली, फ्रेंड्स और पार्टनर के साथ भी घूमने के लिए जा सकते हैं, तो आइए बात करते है इन जगहों के बारें में।

उत्तराखंड की कौसानी जगह

आज हम बात करने जा रहे है उत्तराखंड की एक ऐसी कौसानी जो गुमनाम जगह जरूर है लेकिन यह जगह खूबसूरती के मामले में नैनीताल, केरल, पंचमढ़ी आदि जगहों को भी पीछे छोड़ देती है। दरअसल, यह एक छोटा सा गांव है। जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए बहुत ही फेमस माना जाता है।

हर तरफ छाई है हरियाली

आपको बता दें कि इस जगह पर हर तरफ हरियाली, देवदार के पेड़ और हिमालय की आकर्षक चोटियां देखते ही आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। क्या आप ये जानते है कि मानसून के समय इस जगह की रौनक चरम सीमा पर होती है। जहां आप रुद्रधारी फाल्स, कौसानी टी एस्टेट और ग्वालदम जैसी बेहतरीन जगहों पर भी आप आराम से घूमने के लिए जा सकते हैं।

महाराष्ट्र का मालशेज घाट

महाराष्ट्र में मालशेज घाट समुद तल से करीब सात सौ मीटर से भी अधिक की ऊंचाई पर मौजूद मालशेज घाट एक खूबसूरत हिल स्टेशन है।  आपको बता दें कि यह हिल स्टेशन एडवेंचर लवर्स और प्रकृति प्रेमियों के लिए अगस्त में घूमने के लिए बेहद सुंदर जगह साबित होती है। खासकर मानसून के समय हरे-भरे प्राकृतिक परिवेश के लिए भी यह हिल स्टेशन को लोग विश्व भर में जानते है। यहां आप मालशेज जलप्रपात और पिंपलगांव जोगी बांध जैसी बेहतरीन जगहों भी घूमने का लुत्फ उठा सकते है।

पहलगाम एक बेहतरीन पर्यटक स्थल

जैसा कि हम सभी जानते है कि जम्मू-कश्मीर में स्थित पहलगाम एक बेहतरीन पर्यटक स्थल और सुंदर जगह है। कहते है कि यहां जो भी पर्यटक अगस्त के महीने के घूमने के लिए आते है वो इस जगह की खूबसूरती देखकर हैरानी में पड़ जाता है। आपको बता दें कि यह केसर के खेत और हरे-भरे बगान है। जिसे देखकर हर कोई भी सैलानी ख़ुशी से झूम उठता है। वहीं, फैमली, दोस्तों या फिर पार्टनर के साथ घूमने के लिए यह जगह एकदम परफेक्ट डेस्टिनेशन है। जैसा कि आप यहां बैसारन हिल्स, तुलियन झील और बीटा घाटी आदि कई बेहतरीन जगहों पर घूमने का लुत्फ उठा सकते है।

Summary
अगर अगस्त के महीने के निकलना चाह रहे ट्रिप पर, तो जाइये यहां पर
Article Name
अगर अगस्त के महीने के निकलना चाह रहे ट्रिप पर, तो जाइये यहां पर
Description
अगर आप अगस्त के महीने में घूमने का प्लान बना रहे है कि मानसून का मजा लेते हुए प्राकृतिक सुन्दरता को भी करीब से देखा जा सके।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER