सैमसंग ने भारत में लॉन्च किया ट्रिपल रियर कैमरा वाला 5G फोन, ये है कीमत

सैमसंग गैलेक्सी A22 5G  को

मोबाइल निर्माता कंपनी सैमसंग ने बेहतरीन और सस्ते स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी A22 5G  को भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया है। आपको बता दें कि सैमसंग का यह स्मार्टफोन आता है ट्रिपल रियर कैमरों के साथ और इस स्मार्टफोन का डिस्प्ले है 90Hz का। वहीं,  सैमसंग गैलेक्सी A22 5G के अन्य प्रमुख फीचर्स की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 8GB तक की रैम और 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। जहां खास बात यह है कि सैमसंग के इस स्मार्टफोन का मुकाबला Redmi Note 10 Pro Max और Realme X7 5G और iQoo Z3 से हो सकेगा।

फोन में दिए गए है तीन कलर ऑप्शन

हालांकि, सैमसंग गैलेक्सी A22 5G के कीमत की बात करें तो इसमें 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वैरिएंट वाला स्मार्टफोन आता है 19 हजार 999 रुपये में। जबकि 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत की बात करें तो यह आता है 21 हजार 999 रुपये में। जहां इन स्मार्टफोन के कलर की बात करें तो इस फोन में ग्रे, मिंट और वायलेट कलर ऑप्शन दिया गया है। वहीं, सैमसंग गैलेक्सी A22 5G फोन Samsung.com और प्रमुख ऑनलाइन पोर्टलों के माध्यम से भी खरीदा जा सकता है।

शामिल किए गए है ये फीचर्स

वहीं, सैमसंग गैलेक्सी A22 5G 128GB ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आता है। जहां इस स्मार्टफोन को माइक्रोएसडी कार्ड (1TB तक) के माध्यम से भी आसानी से बढ़ाया जा सकता है। इस स्मार्टफोन मे कनेक्टीविटी के लिए 5G, 4G एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट भी मिल सकेगा।

 

8 मेगापिक्सल का दिया गया है फंट कैमरा

आपको बता दें कि इस फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। जहां सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए करीब 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी शामिल किया गया है। वहीं, इस फोन में बैटरी की बात करें तो इसमें दी गई है करीब 5 हजार mAh की बैटरी। जो आता है 15W फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट के साथ।

Summary
सैमसंग गैलेक्सी A22 5G  को
Article Name
सैमसंग गैलेक्सी A22 5G  को
Description
मोबाइल निर्माता कंपनी सैमसंग ने बेहतरीन और सस्ते स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी A22 5G  को भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया है। आपको बता दें कि सैमसंग का यह स्मार्टफोन आता है
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER