एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा टीवी की दुनिया पर काफी छाई रहीं। उनको एक हजारों में मेरी बहना है, एक नई पहचान और ब्रह्मराक्षस जैसे सीरियल से काफी पहचान मिली। अब वो बॉलीवुड में भी छाने के लिए तैयार हैं। क्रिस्टल डिसूजा फिल्म चेहरे से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी भी नज़र आएंगे।
अपने इंस्टाग्राम के जरिये दीं ये खबर

बात करें फिल्म की तो इसमें पहले कृति खरबंदा कास्ट की गईं थीं, जिन्होनें पहला शेड्यूल भी शूट कर लिया था। लेकिन उनके और भी फिल्मों कि बिज़ी शेड्यूल की वजह से उन्होनें ये फिल्म छोड़ दीं। इसके बाद मौनी रॉय और अंकिता लोखंडे को अप्रोच किया गया था। ये दोनों अदाकाराएं भी मेकर्स के साथ लगातार चर्चा में थी लेकिन आखिरी समय पर बाजी क्रिस्टल डिसूजा के हाथ लग गई है। ऐसा लगता है कि मेकर्स को ऐसी अदाकारा की जरूरत थी जो तुरंत शूटिंग को ज्वाइन कर सके ताकि बाकी कलाकारों का एक भी दिन बर्बाद ना हो।
कृति खरबंदा के फिल्म से बाहर होने के बाद से ही मेकर्स लगातार एक नए चेहरे की तलाश कर रहे थे, जो चेहरे की हीरोइन बन सकती, जो टीवी अदाकारा क्रिस्टल डिसूजा के ऊपर जाकर खत्म हुई हैं।
खबरों के मुताबिक क्रिस्टल तो दिल्ली में है हीं। इमरान हाशमी भी फिल्म की शूटिंग के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं। फिल्म चेहरे 24 अप्रैल 2020 को रिलीज होगी।
और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

