टीवी एक्ट्रेस हिना खान कि डेब्यू फिल्म हैक्ड का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। हिना ने टीवी से ब्रेक लेकर अब बॉलीवुड फिल्मों में डेब्यू किया है। विक्रम भट्ट की अगली फिल्म हैक्ड में हिना खान मेन लीड किरदार निभाती नज़र आएंगी।

फिल्म में हिना के साथ रोहन शाह, मोहित मल्होत्रा और सिद मक्कर भी अहम किरदारों में नज़र आएंगे। फिल्म को अमर पी ठक्कर और कृष्णा भट्ट प्रोड्यूस कर रहे हैं।
इस फिल्म के निर्देशक विक्रम भट्ट हिना कि बात करते हुए कहा, मुझे लगता है कि फिल्म के लिए हिना में कुछ ऐसा है जो बेहद आकर्षक है। वे सेंसुएलिटी और क्लास की मिश्रण हैं। हिना के इंस्टाग्राम पर तस्वीरें काफी खूबसूरत होती हैं। साथ ही वो एक अच्छी एक्टर हैं। मुझे लगता है मेरे फिल्म के किरदार के लिए हिना फिट हैं।
हिना इस नए सफर को लेकर काफी उत्साहित हैं। वो इन दिनों टीवी के पर्दे से दूर हैं लेकिन वो बैक टू बैक कई प्रोजेक्टस में काफी मशरूफ हैं। इस फिल्म के अलावा वो एक इंडो हॉलीवुड प्रोजेकट पर भी काम कर रहीं है।
इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में बनाई अलग पहचान
हिना खान ने आठ सालों तक ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल में काम करने के बाद, करियर में कुछ नया करने के लिए हिना खान ने शो से अलविदा कह दिया था। जिसके बाद वो रिएलिटी शोज खतरों के खिलाड़ी और बिग बॉस का हिस्सा बनीं। इसके बाद एक बार फिर हिना छोटे पर्दे के शो कसौटी जिंदगी पर कमोलिका के अवतार में नज़र आईं थीं। इसके बाद हिना कांस फिल्म फेस्टिवल में शिरकत के साथ इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाईं।

और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

