इश्क़ सुभान अल्लाह सीरियल में अब यह एक्ट्रेस निभा सकती है ज़ारा का किरदार

इश्क़ सुभान अल्लाह सीरियल

अगर हम टीवी सीरियल्स की बात करे तो इसमें कोई दोराय नहीं कि टीवी शो लोगो के जीवन का अहम हिस्सा होते है। जी हां कुछ शो तो ऐसे होते है, जो लोगो के दिल में बहुत जल्दी बस जाते है। इन्ही में से एक शो इश्क़ सुभान अल्लाह है। जो जी टीवी पर प्रसारित होता है। बता दे कि इस शो को दर्शको का खूब प्यार मिल रहा है। हालांकि अब ऐसा सुनने में आया है कि इश्क़ सुभान अल्लाह सीरियल की लीड एक्ट्रेस यह शो जल्दी ही छोड़ सकती है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि फ़िलहाल ईशा सिंह इस शो में लीड एक्ट्रेस यानि ज़ारा का किरदार निभा रही है।

इश्क़ सुभान अल्लाह सीरियल

इश्क़ सुभान अल्लाह सीरियल में यह हो सकती है लीड एक्ट्रेस..

मगर बीते दिनों उनका शो के मेकर्स के साथ कुछ वाद विवाद हो गया था। जिसके कारण उन्होंने शो छोड़ने का फैसला लिया है। यहाँ तक कि जब मेकर्स ने यह खबर सोशल मीडिया पर शेयर की, तब दर्शको ने इस शो के मेकर्स को खूब खरी खोटी सुनाई। वही अब अगर इस शो की नयी लीड एक्ट्रेस की बात करे तो इसके लिए तनीषा शर्मा का नाम सामने आ रहा है। गौरतलब है कि इससे पहले आप तनीषा शर्मा को इंटरनेट वाला लव शो में देख चुके है। ऐसे में अगर खबरों की माने तो इस शो के आने वाले एपिसोड्स में तनीषा शर्मा की एंट्री हो सकती है। यानि अब जल्दी ही तनीषा शर्मा इस शो में ज़ारा का किरदार निभाते हुए नजर आएंगी।

इश्क़ सुभान अल्लाह सीरियल

वैसे आपको बता दे कि तनीषा शर्मा ने खुद अपने सोशल अकाउंट द्वारा इस बात की जानकारी दी है। हालांकि ज़ारा के किरदार में तनीषा शर्मा को लोग कितना पसंद करते है, ये तो शो की टीआरपी सामने आने के बाद ही पता चलेगा। मगर फ़िलहाल इश्क़ सुभान अल्लाह सीरियल से ईशा सिंह का जाना तय हो चुका है। ऐसे में हम तो यही कहेंगे कि इस शो को सच में दुआओ की जरूरत है। दोस्तों आपका फेवरेट टीवी सीरियल कौन सा है, ये हमें जरूर बताईयेगा।

Summary
इश्क़ सुभान अल्लाह सीरियल में अब यह एक्ट्रेस निभा सकती है ज़ारा का किरदार Youth Express
Article Name
इश्क़ सुभान अल्लाह सीरियल में अब यह एक्ट्रेस निभा सकती है ज़ारा का किरदार Youth Express
Description
अगर हम टीवी सीरियल्स की बात करे तो इसमें कोई दोराय नहीं कि टीवी शो लोगो के जीवन का अहम हिस्सा होते है। जी हां कुछ शो तो ऐसे होते है, जो लोगो के दिल में बहुत जल्दी बस जाते है। इन्ही में से एक शो इश्क़ सुभान अल्लाह है। जो जी टीवी पर प्रसारित होता है। बता दे कि इस शो को दर्शको का खूब प्यार मिल रहा है। हालांकि अब ऐसा सुनने में आया है कि इश्क़ सुभान अल्लाह सीरियल की लीड एक्ट्रेस यह शो जल्दी ही छोड़ सकती है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER