कहते है कि फिल्म को कामयाब बनाने में एक्टर और एक्ट्रेस दोनों का किरदार ही काफी महत्वपूर्ण होता है और ये सच भी है। हालांकि ये जरूरी नहीं कि जिस फिल्म में कोई बड़ी एक्ट्रेस न हो, वह फिल्म कामयाब नहीं हो सकती। बहरहाल आज हम बॉलीवुड के उस एक्टर के बारे में बात करने जा रहे है, जिन्होंने किसी बड़ी हीरोइन के साथ न काम करने के बावजूद भी नेशनल अवार्ड जीता है। जी हां वह एक्टर कोई और नहीं बल्कि आयुष्मान खुराना है। गौरतलब है कि आयुष्मान खुराना ने कभी दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट, कटरीना कैफ, अनुष्का शर्मा, प्रियंका चोपड़ा, करीना कपूर आदि जैसी टॉप की एक्ट्रेस के साथ काम नहीं किया। मगर फिर भी उनकी हर फिल्म बड़े परदे पर खूब कमाल कर रही है।
किसी बड़ी हीरोइन के साथ नहीं किया काम..
बता दे कि आयुष्मान खुराना ने ज्यादातर फ़िल्में यामी गौतम और भूमि पेडनेकर के साथ की है। इसके इलावा उन्होंने कृति सेनॉन, सोनम कपूर आदि के साथ भी काम किया है। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो आयुष्मान खुराना को अपनी फिल्म हिट करवाने के लिए किसी बड़ी एक्ट्रेस की जरूरत नहीं है। जी हां वह अपने बेहतरीन अभिनय के दम पर और किसी भी को स्टार के साथ अपनी जोड़ी जमा कर फिल्म को हिट करवाने का दम रखते है।
ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि फिल्मो को चलाने के लिए बड़ा बजट या बड़ी हीरोइन की नहीं बल्कि बेहतरीन कहानी और बेहतर अभिनय की जरूरत होती है। जिसे आयुष्मान ने बखूबी सिद्ध कर दिखाया है। बता दे कि इससे पहले आयुष्मान की फिल्म बधाई हो और ड्रीम गर्ल ने भी कमाई के मामले में काफी अच्छा रिकॉर्ड बनाया है। इसलिए हम तो यही कहेंगे कि आयुष्मान खुराना को किसी बड़ी हीरोइन के साथ कभी काम ही नहीं करना चाहिए। केवल बेहतरीन फिल्मो का ही चुनाव करना चाहिए। दोस्तों इस बारे में आपकी क्या राय है, ये हमें जरूर बताईयेगा।



