जब भी हम कहीं जाते है तो घनी पलकें हमारी आंखों की खूबसूरती में चार चांद लगा कर रख देती है। हर महिला की लाइफ में यह इच्छा होती है कि उनकी आंखें खूबसूरत दिखने के साथ बड़ी नजर आए। जिसके लिए हम देखते है कि मेकअप के द्वारा अपनी आंखों की पलकों को घना किया करते है, क्या आपकों ये पता है कि पलकों को लंबा और घना करने के लिए आपको किसी ब्यूटी प्रोडक्ट की जरूरत नहीं है। तो आइये जानते है कि क्या चीज अपनाकर अपनी पलकों को बना सकते है घना।

शरीर के इस तत्व से बनती है पलकें
अगर आप अंडे का सेवन करते है, आगर आप चाहते है कि आपकी आंखों की पलके लंबी हो तो आपको अंडे का सेवन करना होगा। आपको बता दें कि पलकें शरीर के कैरेटिन से बनती हैं, जिसे एक तरह का प्रोटीन माना जाता है, क्या आप ये जानते है कि ज्यादा अमिनो एसिड वाला खाना खाने से शरीर में कैरेटीन की मात्रा को बढ़ा सकते हैं।

मशरूम में भरपूर मात्रा में पाया जाता है ये चीज
हम सभी जानते है कि ड्राई फ्रूट्स के सेवन करने से कई लाभ भी होते है। ड्राई फ्रूट्स खाने से पलकें जल्दी ही लंबी होती हैं। इसलिए इनका सेवन जरूर करना चाहिये। अगर आप चाहते है कि पलकों लंबी हो, तो मशरूम का सेवन करना शुरू कर दीजिए। क्योंकि इसके सेवन से आपकी पलके लंबी और घनी होती है। मशरूम में विटामिन B3 भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जिसे सेवन से शरीर का कैरेटीन बढ़ने लगता है। इसलिए मशरूम को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।
खास बात
वहीं, जिन फलों और सब्जियों में विटामिन सी और विटामिन ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है। उनके सेवन से आप घनी पलकें बना सकते हैं। पलकों को लंबा और घना बनाने के लिए आपको इन फलों का सेवन जरूर करना चाहिए, जिनमें विटामिन ए और सी पाया जाता है।
Summary

Article Name
जानियें डाइट में क्या चीज करें शामिल जिससे आंखो की पलकें हो घनी
Description
जब भी हम कहीं जाते है तो घनी पलकें हमारी आंखों की खूबसूरती में चार चांद लगा कर रख देती है। हर महिला की लाइफ में यह इच्छा होती है कि उनकी आंखें खूबसूरत दिखने के साथ बड़ी नजर आए।
Author
Sundram Chaurasia
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

