अगर आपको भी बार-बार लगती है प्यास, तो अपनाइये ये तरीका

अगर आपको भी बार-बार लगती है प्यास, तो अपनाइये ये तरीका

गर्मी के मौसम में हम अक्सर देखते है कि बाहर का जो तापमान होता है उससे अधिक शरीर के अंदर का तापमान होता है। ऐसे में हम देखते है कि शरीर को पानी की आवश्यकता ज्यादा होती है। ताकि तापमान में संतुलन बना रहे। लेकिन बार-बार पानी पीने से भी प्यास न बुझे तो आप अपना सकते है ये उपाय।

जायफल से होगी दूर

क्या आपको ये पता है कि पानी में शहद मिलाकर कुल्ला करने या लौंग को मुंह में रखकर उसका स्वाद लेने से बार-बार जो प्यास लगती है वह नहीं लगेगी। आपको बता दें कि बार-बार प्यास लगने की इस दिक्कत को जायफल से भी दूर किया जा सकता है। इसके लिए बस जायफल का एक टुकड़ा मुंह में रखकर उसका स्वाद लेते रहें। आप देखेंगे कि आपको प्यास नहीं लगेगी।

सत्तू का करें सेवन

एक उपाय ये भी है कि जौ के भुने सत्तू को पानी में घोलकर, उसमें थोड़ा सा घी मिलाकर पतला-पतला घोल पीने से भी शांत होती है।    क्या आपको ये पता है कि पान खाना भी प्यास से मुक्ति पाने का बेहद आसान और कारगर तरीका है। पान खाने से प्यास कम लगती है और मुंह और गला भी नहीं सूखता।

 

खास बात

दही में गुड़ मिलाकर खाना भी एक घरेलु उपाय है। इसे खाना खाने के बाद लगने वाली तेज प्यास को कम किया जा सकता है। अनानास का ऊपरी छिलका और भीतरी कठोर भाग निकाल कर उसके छोटे-छोटे टुकड़े कर, इन टुकड़ों को पानी में पकाकर नरम बनाएं और फिर चीनी की चाशनी बनकर उसमें डाल दें।

तरबूज है बेहतर विकल्प

इस मुरब्बे जैसे जूस का सेवन करने करें आप देखेंगे कि इससे भी प्यास बुझती है। इन सब के अलावा तरबूज भी एक कारगर उपय होने के साथ-साथ यह एक बेहतरीन और स्वादिष्ट विकल्प है। जिससे प्यास तो बुझती ही है भूख भी मिट जाती है और पेट देर तक भरा-भरा सा लगता है।

Summary
अगर आपको भी बार-बार लगती है प्यास, तो अपनाइये ये तरीका
Article Name
अगर आपको भी बार-बार लगती है प्यास, तो अपनाइये ये तरीका
Description
गर्मी के मौसम में हम अक्सर देखते है कि बाहर का जो तापमान होता है उससे अधिक शरीर के अंदर का तापमान होता है। ऐसे में हम देखते है कि शरीर को पानी की आवश्यकता ज्यादा होती है। ताकि तापमान में संतुलन बना रहे।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER