जैसा कि हम सभी जानते है कि हरी सब्जियां हमारे शरीर के लिए ज्यादा लाभदायक होती है। तो ऐसे में आज हम बात करने जा रहे है पालक की जो हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद साबित होती है। क्या आपको ये पता है कि पालक में ऐसे गुण पाए जाते है जो अन्य सब्जियों में नहीं पाए जाते है। इसलिए सेहत के लिहाज से ये काफी फायदेमंद मानी जाती है।
पालक में पाए जाते है ये स्त्रोत
आपको बता दें कि पालक में मुख्य रूप से कैल्शियम, सोडियम, क्लोरीन, फास्फोरस, लोहा, खनिज लवण, प्रोटीन, श्वेतसार, विटामिन ‘ए’ एवं ‘सी’ आदि अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। इन तत्वों में भी आयरन विशेष रूप से पाया जाता है। वहीं, आयरन मानव शरीर के लिए उपयोगी होता है। क्या आपको ये पता है कि लोहे के कारण ही शरीर के रक्त में स्थित रक्ताणुओं में रोग निरोधक क्षमता तथा रक्त में रक्तिमा (लालपन) आती है।
पित्त को भी तेजी से करती है शांत
आयुर्वेद के अनुसार पालक की भाजी सामान्यतः रुचिकर और शीघ्र पचने वाली होती है। जिसके बीज मृदु, विरेचक एवं शीतल होते हैं। ये कठिनाई से आने वाली श्वास, यकृत की सूजन और निवृत्ति हेतु उपयोग में लाई जाती हैं। आपको बता दें कि गर्मी का नजला, सीने और फेफड़े की जलन में भी यह लाभकारी होती है। वहीं, पालक शरीर में पित्त को भी तेजी को शांत करती है। गर्मी की वजह से होने वाले पीलिया और खांसी में यह बहुत लाभकारी होती है।
रोगो को करती है दूर
पालक की पत्तियों को बिना पानी डाले कुचलकर उसका रस निकालकर लगभग 100 मि.ली. पीने से पेट खूब साफ हो जाता है। इसका काढ़ा ज्वर प्रधान रोगों में दिया जाता है। गले की जलन दूर करने के लिए इसका रस विशेष उपयोगी है। आपको बता दें कि पालक की सब्जी भी बहुत लाभकारी होती है। जो हमारे शरीर को फायदा पहुंचाती है।


