देशभार की जानी-मानी बाइक Royal Enfield बाइकर यंगेस्टर्स की पहली पसंद है। तो ऐसे में अगर आप इन दिनों Royal Enfield खरीदने का विचार बना रहे है तो यह जानना आपके लिए बेहद जरूरी है। दरअसल, बाइक निर्माता कंपनी Royal Enfield ने अपनी बाइक्स की नई कीमतों को जारी कर दिया है। आपको बता दें कि Royal Enfield कंपनी ने अपने कई बाइक्स की कीमतों मे बढ़ोत्तरी की है।
काफी लोग करते है पसंद
वहीं, Royal Enfield Bullet 350 जो कि कंपनी की सबसे सस्ती बाइक है और लोग इस बाइक को काफी पसंद भी करते है लेकिन अब आपको इस बाइक को लेने के लिए अब ग्राहकों को पहले की अपेक्षा ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेगे। जानकारी के अनुसार आपको बता दे कि कंपनी ने इस बाइक कीमत में 4 हजार 767 रुपये से लेकर 5 हजार 459 रुपये तक की बढ़ोत्तरी की है।
बाइक में आते है दो वैरिएंट
हालांकि, कंपनी ने इस बाइक की कीमत में बढ़ोत्तरी करने के साथ और किसी प्रकार के अन्य बदलाव नहीं किए है। जहां इस बाइक में पहले ही की तरह दो वेरिएंट्स उतरे हैं। जिसमें से एक किक स्टार्ट और दूसरा इलेक्ट्रिक स्टार्ट शामिल हैं। आपको ज्ञात करा दें कि किक स्टार्ट वेरिएंट 3 कलर ऑप्शन में मौजूद है। तो वहीं, इलेक्ट्रिक स्टार्ट वेरिएंट भी तीन रंगों में शामिल है।
दिया गया है 5 स्पीड इंजन गियरबॉक्स
Royal Enfield कंपनी ने 364 सीसी की क्षमता का एयर कूल्ड, फ्यूल इंजेक्टे इंजन का उपयोग किया है। जो जेनरेट करता है 19.3 पीएस की पावर और 28 एनएम का टॉर्क जनरेट। वहीं, इस बाइक में यह इंजन 5 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है। वहीं, इसमें स्पीड और ऑटोमीटर को भी दिया गया है। दरअसल, पहले के मॉडलों में एम्मीटर देखने को मिलता था जिसे कंपनी अब इसे हटा दिया है।
खास बात
आपको बता दें कि Royal Enfield बाइक आज की युवा जेनरेशन को ज्यादा भा रही है। जिसे कंपनी की ओर से बाइक में तमाम प्रकार का फीचर्स शामिल किए जाते है। जो ग्राहकों को काफी पसंद भी आते है।



