जानियें कैसे आंखो के नीचे पड़े डार्क सर्कल को करें ठीक, पढ़िये

जानियें कैसे आंखो के नीचे पड़े डार्क सर्कल को करें ठीक, पढ़िये

आज वर्तमान समय में लोगो की लाइफस्टाइल एकदम से बदल गई है। इसमें लोगो को अनियमित लाइफस्टाइल, स्ट्रेस, पूरी नींद न लेना, पानी का सेवन कम करना, कम्प्यूटर या लैपटॉप पर घंटो बैठकर काम करना, हार्मोंस में बदलाव या फिर जेनेटिक समस्या के चलते अक्सर आंखो के नीचे डार्क सर्कल आ जाते है। जिससे लोगो को झिझक लगती है और वह देखने भी में खराब लगता है और साथ-साथ आपके चेहरे के लुक को भी खराब कर देता है।

खीरा होता है फायदेमंद

वहीं, लोग इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए कई तरह के प्रोडक्ट्स का प्रयोग करते हैं। आपको बता दें कि आप कुछ घरेलू उपाय को भी अपनाकर नैचुरल तरीके से डार्क सर्कल की समस्या से बाहर आ सकते है। वैसे तो हम सभी जानते है कि खीरा हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है और साथ-साथ यह स्किन संबंधी दिक्क्तों को भी खत्म करने का काम करता है।

इस तरह करें प्रयोग

अगर डार्क सर्कल की समस्या से चाह रहे है कि छुटकारा मिले इसके लिए सबसे पहले खीरे को स्लाइस के रूप में काट लें और इसे करीब 30 मिनट के लिए फ्रिज के अंदर रख दें। फिर इसके बाद इसे निकालकर अपनी आंखों के ऊपर करीब 10 मिनट तक के लिए रखे। फिर इसके बाद आंखो को पानी से धो ले।

टमाटर का भी कर सकते है प्रयोग

आपक बता दें कि टमाटर में लाइकोपीन नामक तत्व होते है। जो बड़े ही आसानी से हमारी आंखो के नीचे डार्क सर्कल की समस्या खत्म कर सकते है। वहीं, आंखों के नीचे पड़े डार्क सर्कल से छुटकारा पाने के लिए 2 चम्मच टमाटर के रस में थोड़ा सा नींबू के रस मिलाकर अच्छी तरह से मिला लें। फिर इसके बाद इसे कॉटन बॉल के द्वारा प्रभावित जगह पर इसे लगा लें। फिर इसे करीब 10 मिनट तक लगा रहने के बाद आंखो को गुनगुने पानी से धो लें।

Summary
जानियें कैसे आंखो के नीचे पड़े डार्क सर्कल को करें ठीक, पढ़िये
Article Name
जानियें कैसे आंखो के नीचे पड़े डार्क सर्कल को करें ठीक, पढ़िये
Description
लोगो को अनियमित लाइफस्टाइल, स्ट्रेस, पूरी नींद न लेना, पानी का सेवन कम करना, कम्प्यूटर या लैपटॉप पर घंटो बैठकर काम करना, हार्मोंस में बदलाव या फिर जेनेटिक समस्या के चलते अक्सर आंखो के नीचे डार्क सर्कल आ जाते है। जिससे लोगो को झिझक लगती है और वह देखने भी में खराब लगता है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER