डार्क सर्कल हटाने में ये घरेलू नुस्खे करेंगे आपकी मदद, एक बार जरूर आजमाएं

डार्क सर्कल हटाने में

इसमें कोई शक नहीं कि आज कल के तनाव भरे जीवन में व्यक्ति का शरीर बुढ़ापे तक पहुँचने से पहले ही कमजोर होने लगा है। जी हां ज्यादा काम और परेशानियों के कारण व्यक्ति के पास खुद के लिए भी समय नहीं बचता। जिसके कारण यह तनाव साफ तौर पर व्यक्ति के चेहरे पर दिखाई देने लगता है। बता दे कि कुछ लोग काम में इतने व्यस्त होते है, कि उनके पास ठीक से सोने और खाने पीने की भी फुरसत नहीं होती। जिससे न केवल व्यक्ति का चेहरा मुरझा जाता है, बल्कि उसकी आँखों के नीचे डार्क सर्कल तक होने लगते है। गौरतलब है कि डार्क सर्कल हटाने में ये घरेलू नुस्खे आपकी मदद कर सकते है। जी हां इन घरेलू नुस्खों की मदद से आपकी आँखों को भी काफी आराम मिलेगा और डार्क सर्कल से छुटकारा भी मिल जाएगा।

डार्क सर्कल हटाने में

डार्क सर्कल हटाने में मददगार है ये घरेलू नुस्खे..

टमाटर.. बता दे कि एक टमाटर का रस निकाल कर उस में निम्बू की कुछ बूंदे मिला कर आँखों के नीचे अच्छी तरह से लगा ले। फिर कुछ देर बाद अपना चेहरा धो ले। बहरहाल आपको यह उपाय करीब एक हफ्ते तक करना है। इससे आपकी आँखों के नीचे के काले घेरे आसानी से साफ हो जायेंगे।

आलू.. आप चाहे तो आलू का इस्तेमाल भी कर सकते है। इसके लिए आलू का रस निकाल ले और उसमे निम्बू की कुछ बूंदे मिला ले। इसके बाद इसे आँखों के नीचे कुछ समय के लिए लगा कर रखे। फिर थोड़ी देर अपना चेहरा साफ़ पानी से धो ले। इससे आपका चेहरा यक़ीनन साफ हो जाएगा और आपकी आँखों के नीचे के डार्क सर्कल भी दूर हो जायेंगे।

ठंडा दूध.. अब आखिर में हम दूध की बात करते है। जो हमारी सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। बता दे कि इसके लिए थोड़ा सा कच्चा दूध लेकर उसे अच्छी तरह से ठंडा कर ले। उसके बाद कॉटन यानि रुई की मदद से इसे आपकी आँखों के नीचे लगा ले। फिर जब यह सूख जाएँ तो अपनी आँखों को धो ले। बता दे कि आपको दिन में दो बार इस नुस्खे का इस्तेमाल करना है। बहरहाल डार्क सर्कल हटाने में ये नुस्खे सच में काफी मददगार साबित होंगे।

Summary
डार्क सर्कल हटाने में ये घरेलू नुस्खे करेंगे आपकी मदद, एक बार जरूर आजमाएं  Youth Express
Article Name
डार्क सर्कल हटाने में ये घरेलू नुस्खे करेंगे आपकी मदद, एक बार जरूर आजमाएं Youth Express
Description
गौरतलब है कि डार्क सर्कल हटाने में ये घरेलू नुस्खे आपकी मदद कर सकते है। जी हां इन घरेलू नुस्खों की मदद से आपकी आँखों को भी काफी आराम मिलेगा और डार्क सर्कल से छुटकारा भी मिल जाएगा।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER