11 जून को आ रही सुनील ग्रोवर की वेब सीरीज “सनफ्लॉवर”

11 जून को आ रही सुनील ग्रोवर की वेब सीरीज सनफ्लॉवर

इन दिनों मशहूर कॉमिडियन सुनील ग्रोवर सुर्ख़ियों में चल रहे हैं लेकिन इन दिनों वह अलग-अलग रूप के किरदार निभाकर चमत्कार करने में लगे हुए हैं। जिसको वह अब जल्द ही वह एक नए अवतार में सामने आने वाले हैं। आपको बता दें कि हाल ही में उनकी अपकमिंग वेब सीरीज “सनफ्लॉवर” का ट्रेलर जारी किया गया था। जिसका रिस्पांस अच्छा देखने को मिला और अब शुक्रवार के दिन सीरीज का ट्रेलर रिलीज किया गया। आपको बता दें कि अब वह जल्द ही एक नए अवतार में दिखेंगे।

इन प्लेटफार्म पर आ रही ये सीरीज

वहीं, इस सीरीज में उनका एक नया अवतार देखने को मिलेगा। यह शो एक मर्डर मिस्ट्री है, जो 11 जून के दिन ज़ी 5 पर रिलीज़ हो रही है। हालांकि, इस वेबसीरीज का ट्रेलर शुक्रवार के दिन ही रिलीज़ कर दिया गया। साथ ही साथ शो का नया पोस्टर भी जारी कर दिया गया है। जहां इस नए पोस्टर ने ऑडियंस की बेसब्री काफी बढ़ा दी है।

सीरीज में शामिल है ये लोग

आपको बता दें कि कि ये एक क्राइम थ्रिलर के ऊपर बनी हुई कॉमेडी सीरीज है। जिसकी कहानी एक मर्डर मिस्ट्री के आस-पास ही घूमती रहेगी। वहीं, शो में यह दिखाया जाएगा कि मुंबई की एक सोसाइटी, जिसका नाम सनफ्लॉवर है। वहां एक मर्डर हो जाता है और उसको सॉल्व करने में कैसे सब एकजुट हो जाते है। वहीं, शो में सुनील ग्रोवर के अलावा रणवीर शोरी, मुकुल चढ़ा, गिरीश कुलकर्णी, शोनाली नागरानी और आशीष विद्यार्थी जैसे लोग भी शामिल है।

इन दोनों ने किया है डायरेक्ट

“सनफ्लॉवर”  सीरीज को राहुल सेनगुप्ता और विकास बहल के द्वारा मिलकर डायरेक्ट किया गया है और इसे रिलायंस एंटरटेनमेंट और गुड कंपनी के द्वारा प्रोड्यूज किया गया है। सीरीज की कहानी विकास बहल के द्वारा लिखी गई है। शो की प्रीमियर जी 5 पर 11 जून के दिन रिलीज होगी।

Summary
11 जून को आ रही सुनील ग्रोवर की वेब सीरीज सनफ्लॉवर
Article Name
11 जून को आ रही सुनील ग्रोवर की वेब सीरीज सनफ्लॉवर
Description
इन दिनों मशहूर कॉमिडियन सुनील ग्रोवर सुर्ख़ियों में चल रहे हैं लेकिन इन दिनों वह अलग-अलग रूप के किरदार निभाकर चमत्कार करने में लगे हुए हैं।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER