अक्सर हम देखते है कि कुछ लोग ऐसे होते है कि जिन्हें हर समय घबराहट की समस्या बनी रहती है। तो कुछ लोगों को यह परेशानी अचानक से कभी भी और कहीं भी घेर लेती है। तो ऐसे में अगर आप भी इस तरह की समस्या से निजात पाना चाहते हैं तो आइये जानते है कुछ घरेलू उपाय जिनके जरिये इस समस्या को कुछ कम किया जा सकता है।
हेल्दी लाइफस्टाइल में शामिल करें ये चीज
आपको बता दें कि एंग्जाइटी से छुटकारा पाने का सबसे कारगर उपाय है हेल्दी लाइफस्टाइल को अपनाना। क्या आपको ये पता है कि हेल्दी लाइफस्टाइल में संतुलित आहार का सेवन करना, कम मात्रा में अल्कोहल और कैफीन को लेना और खुद के लिए वक्त निकालना जैसी चीजें शामिल है। इसके अलावा इन उपायों को उस समय अपनाना चाहिए जब एंग्जाइटी की समस्या ने जिंदगी में दखल देना बस शुरू कर दे।
करें योगा
वहीं, घबराहत दूर करने के लिए योगा के माध्यम से सबसे पहले मुंह को नीचे की तरफ झुकाएं और मुंह को पूरा खोलते हुए जीभ को बाहर की तरफ निकालें। इस समय आप ऐसा महसूस करें जैसे शरीर का सारा भार आपके पैरों पर है।
खास बात
आपको बता दें कि गुनगुने पानी में इप्सम साल्ट मिलाकर नहाने से घबराहट दूर होती है। यह शरीर के तापमान को बढ़ाता है और मस्तिष्क को शांत रखने में मदद करता है। खास बात यह है कि इप्सम साल्ट में मैग्नीशियम सल्फेट पाया जाता है। जो ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रण रखता है एवं घबराहट को बढ़ने नहीं देता है।
इन चीजों का करें सेवन
वहीं, दूध में विटामिन D और हल्दी में करक्यूमिन पाया जाता है। एक रिसर्च में यह पाया गया है कि विटामिन B का तंत्रिका तंत्र पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। सभी विटामिन B युक्त भोजन जैसे मछली, अंडा और सब्जी घबराहट को कम करने में मददगार साबित होते हैं और नींद अच्छी आता है।




