OnePlus लॉन्च करने जा रही 5G फोन, जानियें क्या है दमदार फीचर्स

OnePlus लॉन्च करने जा रही 5G फोन, जानियें क्या है दमदार फीचर्स

आज-कल हम देख रहे है कि हर मोबाइल कंपनी अपने-अपने मोबाइल में दमदार से दमदार फीचर्स उतार रही है। तो ऐसे में अगर आप चाह रहे है कि एक अच्छा स्मार्टफोन ले तो ये समय आपके लिए बहुत अच्छा है। क्योंकि आज-कल जितनी भी कंपनियां वह अपने प्रोडक्ट को बेचने में लगी हुई है। इसी सब को देखते हुए जानी-मानी स्मार्टफोन्स कंपनी OnePlus 9 5G, OnePlus 9 Pro 5G और OnePlus 9R 5G उतारने जा रही है। जब कि इन डिवाइस के बारे बहुत सी जानकारी भी सामने आई है। आइये जानते है कि फोन में क्या हो सकते है फीचर्स।

ऐंड्रॉयड 11 पर आधारित होगा फोन

आपको बता दें कि OnePlus 9 5G स्मार्टफोन में 6.5 इंच फुल HD+ एमोलेड डिस्प्ले मिल सकती है। वहीं, मोबाइल में स्नैपड्रैगन का 888 प्रोसेसर और 8 GB रैम व 128 GB इनबिल्ट स्टोरेज दी जा सकती है। खास बात यह है कि OnePlus 9 5G स्मार्टफोन ऐंड्रॉयड 11 पर आधारित होगा।

इतने मेगापिक्सल का होगा रियर कैमरा

वहीं, मोबाइल में कैमरा के बारे में बात करें तो मोबाइल में रियर कैमरा 48 मेगापिक्सल, 50 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल सेंसर वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ मिलता है। स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलेगा। बैटरी की बात करें तो इस फोन में 4500 mAh बैटरी मिलती है जो आता है 50वाट वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपॉर्ट के साथ।

इस वैरिएंट में उपलब्ध होगा फोन

OnePlus 9 प्रो 5G स्मार्टफोन में खास बात यह है कि इस फोन में 6.67 इंच एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। हैंडसेट 8GB रैम व 128GB स्टोरेज और 12 GB रैम व 256 GB स्टोरेज वेरियंट के साथ उपलब्ध होगा। आपको बता दें कि 23 मार्च को होने वाले इवेंट में कंपनी द्वारा बता दिया जाएगा कि मोबाइल की कीमत क्या होगी। वहीं, इससे पहले भी OnePlus कंपनी एक से बढ़कर एक मोबाइल फोन बाजार में लॉन्च कर चुकी है। जिसमें बढ़िया फीचर्स भी दिए गए थे। जो तमाम टेक्नोलॉजी से लैस थे।

Summary
OnePlus लॉन्च करने जा रही 5G फोन, जानियें क्या है दमदार फीचर्स
Article Name
OnePlus लॉन्च करने जा रही 5G फोन, जानियें क्या है दमदार फीचर्स
Description
आज-कल हम देख रहे है कि हर मोबाइल कंपनी अपने-अपने मोबाइल में दमदार से दमदार फीचर्स उतार रही है। तो ऐसे में अगर आप चाह रहे है कि एक अच्छा स्मार्टफोन ले तो ये समय आपके लिए बहुत अच्छा है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER