हिना खान मालदीव में ले रही वेकेशन का मजा, शेयर की हॉट तस्वीर

हिना खान मालदीव में ले रही वेकेशन का मजा, शेयर की हॉट तस्वीर

एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों अपनी तस्वीरों के कारण एक बार फिर से चर्चा में बनी हुई हैं। आपको बता दें कि सोशल मीडिया के जरिये हिना खान अपने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ वेकेशन के साथ प्रोफेशनल जिंदगी की भी सारी खबरें शेयर करती रहती हैं। बाकि ये कहने में कोई गुंजाइश नहीं है कि हिना खान के लुक को बिग बॉस ने पूरी तरह से बदल कर ही रख दिया है।

 

टॉप पर बना हुआ है नाम

क्या आपको ये पता है कि बिग बॉस के बाद हिना खान ने अपने लुक पर काफी काम किया। हिना खान ने बेहतरीन एक्ट्रेस के तौर पर अपनी पहचान कायम की है। इसके साथ एंटरटेनमेंट दुनिया की स्टाइलिश एक्ट्रेस के नाम पर हिना खान का नाम भी टॉप पर बना हुआ है। अपनी खूबसूरती से सभी फैंस का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस हिना खान सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चित हैं।

 

इस पर शेयर की तस्वीर

आपको बता दें कि इन दिनों हिना खान मालदीव में ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ वेकेशन का लुत्फ उठा रही हैं। उन्होंने हॉट बिकिनी में अपनी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं जिससे आप अपनी नजर नहीं हटा पायेंगे। वहीं, हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की हैं जिसे काफी देखा जा रहा है। इन सभी तस्वीरों में हिना खान अपनी हॉटनेस दिखाते हुए पोज देती हुई नजर आ रही हैं।

पहले भी बिखेर चुकी है जलवा

खास बात यह है कि हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर भी मालदीव की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें उनका अंदाज काफी निराला दिख रहा है। वहीं, हिना खान का ये हॉट लुक अब तक का सबसे बोल्ड लुक माना जा रहा है। इससे पहले भी हिना खान कई बार रेड बिकिनी में अपना जलवा बिखेर चुकी हैं। इन दिनोंं सोशल मीडिया पर हिना खान की फोटो को फैंस के द्वारा सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। हिना खान को कई बार इसके लिए ट्रोल भी होना पड़ता है लेकिन हिना को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER