सेट पर बेहोश हुई यह एक्ट्रेस, काफी गंभीर है हालत

सेट पर बेहोश हुई

कहते है कि काम करना अच्छी बात है, लेकिन काम के चक्कर में सेहत खराब करना बिलकुल भी अच्छी बात नहीं है। बता दे कि इस एक्ट्रेस के साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ है। दरअसल यह एक्ट्रेस अपनी ही गलती के कारण सेट पर बेहोश हुई और सीधा अस्पताल पहुँच गई। गौरतलब है कि इस एक्ट्रेस का नाम गहना वशिष्ठ है। जो बीते गुरुवार को अपने शो के सेट पर शूटिंग कर रही थी। असल में गहना मड आइलैंड में अपनी अपकमिंग वेब सीरीज की शूटिंग करने में व्यस्त थी। बस इसी दौरान शूटिंग करते करते वह गिर पड़ी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। वही अगर खबरों की माने तो फ़िलहाल गहना की हालत को काफी गंभीर बताया जा रहा है। जी हां उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है।

सेट पर बेहोश हुई

सेट पर बेहोश हुई यह एक्ट्रेस..

वही अगर डॉक्टरों की माने तो ऐसा कहा जा रहा है कि गहना किसी भी चीज को लेकर प्रतिक्रिया नहीं दे रही है। यहाँ तक कि उन्हें साँस लेने में भी काफी तकलीफ हो रही है। बहरहाल साँस लेने में तकलीफ होने के कारण ही उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। बता दे कि गहना पिछले 48 घंटों से बिना कुछ खाएं शूटिंग कर रही थी। केवल इतना ही नहीं इसके इलावा गहना को डायबिटीज भी है। जिसका लेवल कुछ न खाने के कारण काफी बढ़ गया था। इसके साथ ही उनका ब्लड प्रेशर भी काफी कम हो गया था।

ऐसे में अगर खबरों की माने तो ये कहा जा रहा है कि गहना डायबिटीज की दवाईयों के इलावा भी कोई और दवा ले रही थी। जी हां गहना के दोस्तों का कहना है कि वह पिछले दो दिनों से केवल एनर्जी ड्रिंक ही पी रही थी। इसके इलावा उन्होंने कुछ भी नहीं खाया था। बता दे कि गहना हाल ही में ऑल्ट बालाजी की वेब सीरीज गंदी बात में नजर आई थी। हालांकि गहना क्यों सेट पर बेहोश हुई, ये तो उनकी रिपोर्ट सामने आने के बाद ही पता चलेगी। फ़िलहाल तो उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Summary
सेट पर बेहोश हुई यह एक्ट्रेस, काफी गंभीर है हालत  Youth Express
Article Name
सेट पर बेहोश हुई यह एक्ट्रेस, काफी गंभीर है हालत Youth Express
Description
कहते है कि काम करना अच्छी बात है, लेकिन काम के चक्कर में सेहत खराब करना बिलकुल भी अच्छी बात नहीं है। बता दे कि इस एक्ट्रेस के साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ है। दरअसल यह एक्ट्रेस अपनी ही गलती के कारण सेट पर बेहोश हुई और सीधा अस्पताल पहुँच गई। गौरतलब है कि इस एक्ट्रेस का नाम गहना वशिष्ठ है। जो बीते गुरुवार को अपने शो के सेट पर शूटिंग कर रही थी। असल में गहना मड आइलैंड में अपनी अपकमिंग वेब सीरीज की शूटिंग करने में व्यस्त थी। बस इसी दौरान शूटिंग करते करते वह गिर पड़ी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER