आमिर संजीदा का रिश्ता पहुंचा टूटने की कगार पर, अलग रहने की बात पर दिया यह जवाब

टीवी की बेहतरीन और खूबसूरत जोड़ी आमिर संजीदा को लेकर एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। बता दे कि इस शादीशुदा कपल के रिश्ते में आज कल काफी तनाव चल रहा है। जिसके कारण आमिर संजीदा का रिश्ता टूटने की कगार पर पहुँच चुका है। इस कपल ने नच बलिए का ख़िताब अपने नाम किया था। यहाँ तक कि और भी कई रियलिटी शो में ये दोनों एक साथ परफॉरमेंस कर चुके है। एक समय ऐसा था जब ये दोनों टीवी की दुनिया पर छाएं हुए थे। हालांकि अब ये दोनों शायद ही किसी शो में नजर आते है।

आमिर संजीदा का रिश्ता

आमिर संजीदा का रिश्ता पहुंचा टूटने की कगार पर.. 

वैसे इसमें कोई शक नहीं कि इन्हे फैंस और दर्शक इनकी जोड़ी को खूब पसंद करते है और वे कभी नहीं चाहेंगे कि ये दोनों अलग हो। वही अगर खबरों की माने तो ऐसा सुनने में आया है कि इन दोनों के रिश्ते में कुछ भी सही नहीं चल रहा है। जिसके कारण ये दोनों अलग भी रह रहे है। यूँ तो इन दोनों के रिश्ते में जो समस्याएं आई है, उन्हें सुलझाया जा सकता है, क्यूकि इनका रिश्ता अभी तक इतना नहीं बिगड़ा है कि ये दोनों हमेशा के लिए अलग हो जाएँ। इसलिए हो सकता है कि समय रहते इनका रिश्ता फिर से प्यार भरे रिश्ते में बदल जाएँ।

इसके इलावा जब आमिर से यह सवाल पूछा गया कि क्या वह और संजीदा अलग रह रहे है। तो इसके जवाब में आमिर ने कहा कि आप किस बारे में बात कर रहे है, मैं नहीं जानता। जी हां उन्होंने इस सवाल को एकदम ही नजरअंदाज कर दिया। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो आमिर संजीदा का रिश्ता भले ही टूटने की कगार पर पहुँच चुका है, लेकिन फिर भी ये दोनों इस बारे में मीडिया के सामने कोई बात नहीं करना चाहते। बता दे कि इन दोनों की शादी को सात साल से ज्यादा का लम्बा समय बीत चुका है। दोस्तों आपको इन दोनों की जोड़ी कैसी लगती है, ये हमें जरूर बताईयेगा।

Summary
आमिर संजीदा का रिश्ता पहुंचा टूटने की कगार पर, अलग रहने की बात पर दिया यह जवाब  Youth Express
Article Name
आमिर संजीदा का रिश्ता पहुंचा टूटने की कगार पर, अलग रहने की बात पर दिया यह जवाब Youth Express
Description
टीवी की बेहतरीन और खूबसूरत जोड़ी आमिर संजीदा को लेकर एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। बता दे कि इस शादीशुदा कपल के रिश्ते में आज कल काफी तनाव चल रहा है। जिसके कारण आमिर संजीदा का रिश्ता टूटने की कगार पर पहुँच चुका है। इस कपल ने नच बलिए का ख़िताब अपने नाम किया था।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER