लॉकडाउन में बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत का एक नया टैलेंट दुनिया के सामने आ रहा है। कंगना इन दिनों अपने परिवार के साथ मनाली में हैं और सोशल मीडिया पर रोज कुछ न कुछ पोस्ट करके अपने फैंस का मनोरंजन करती रहती हैं। इस बार उन्होंने अपनी लिखी एक कविता सोशल मीडिया पर पोस्ट की है जिसका शीर्षक है ‘आसमान’
इस कविता को टीम कंगना रनौत द्वारा इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया है जिसमें कंगना का वाइस-ओवर भी है।
उनकी टीम ने इस वीडियो को कैप्शन देते हुए लिखा, “कंगना ने अपनी अनगिनत प्रतिभाओं में से एक और प्रतिभा का खुलासा किया, कविता ‘आसमान’ का लेखन और निर्देशन उन्होंने खुद ही किया है. इस परीक्षा की घड़ी में यह विचारों को भोजन देने के समान है।
https://www.instagram.com/tv/CAUZaqtlQ11/?igshid=arbkdugp7ak8
वीडियो में कंगना को मनाली की वादियों में खुबसूरत वक्त बिताते देखा जा सकता है। इस वीडियो को कंगना के घर में शूट किया गया है, जिसमें कंगना को बिना मेकअप के, चाय पीते हुए, लिखते हुए, घास पर लेटे हुए और एक चिमनी के सामने बैठे हुए देखा जा सकता है। इस कविता को उन्होंने अपनी अवाज में रिकार्ड किया है। इससे पहले भी कंगना मदर्स डे पर अपनी मां के लिए एक भावनात्मक कविता लिख चुकी हैं।
फिल्मों की बात करें तो कंगना की आगामी फिल्म ‘थलाइवी’ है जो जयललिता की बॉयोपिक है। इसमें कंगना जयललिता की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म से जुड़ा पहला पोस्टर भी आउट किया जा चुका है।
अन्य खबरें पढ़ें सिर्फ यूथ एक्सप्रेस पर
