इस दौरान लॉकडाउन के चलते हर एक की आखें नम हैं। बड़ी वजह आर्थिक स्थिति का कमज़ोर होने भी है। हर किसी के आज कल हालात खस्ता है। फ़िल्म और टीवी जगत भी बंद चल रहा है, इस कारण सेलेब्स के सामने भी समस्याएं पैर पसार रही हैं।
अपको बताएं कि, करीब दो महीने के लॉकडाउन के बाद टीवी एक्ट्रेस सोनल वेंगूरलेकर की समस्या सब के सामने आई है। उनके बयान के अनुसार, वह आज कल अपनी आर्थिक स्थिति को सिमटता हुआ देख रही हैं। यानी इस दौरान वह आर्थिक तंगी का सामना कर रही हैं। लेकिन दिलचस्प बात यह है कि, इन हालात में उनका साथ उनके मेकअप मैन ने दिया है।
मेकअप मैन बने सोनल के वेल विशर
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’, ‘शास्त्री सिस्टर्स’ और ‘लाल इश्क’ जैसे सीरियल्स में एक्टिंग कर चुकी सोनल ने इस बात की जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट द्वारा दी। उन्होंने एक नोट शेयर किया है जिससे की उनके इस गंभीर समय का मालूम होता है। उस नोट के मुताबिक़ वह इस वक्त खराब आर्थिक हालात से गुजर रही हैं। इस दौर में उनकी मदद के लिए मेकअप मैन पकंज गुप्ता सामने आए हैं।
इस नोट से सोनल का दर्द छलका
सोनल ने अपने नोट में लिखा-‘आज मैं अपने मैकअप मैन पकंज से इस बात पर चर्चा कर रही थी कि मेरे पास अगले कुछ महीनों में गुज़ारा करने के लिए पैसे नहीं हैं। क्योंकि कुछ प्रोड्यूसर्स ने लंबे समय से मेरे पैसे को रोक रखा है। मैं अपने मैकअप मैन को लेकर भी चिंता में थी कि वह किस हालत से गुजर रहे होंगे। उनकी पत्नी प्रेग्नेंट हैं।’ सोनल ने आगे जो कहा वो काफी इमोशनल करने वाला है।
वह आगे लिखती हैं कि, ‘उन्होंने (पंकज) ने मुझसे कहा- मैम मेरे पास अभी 15 हजार हैं, अगर आपको चाहिए तो ले लो। मेरी वाइफ की डिलीवरी के वक़्त मुझे दे देना। मैं सोच रही हूं कि जिनके पास लाखों रुपये हैं, वो मेरा फोन भी नहीं उठा रहे हैं। यहां तक कि वो मेरी मेहनत की कमाई तक देने को तैयार नहीं हैं। वहीं, मेरे मैकअप मैन पंकज गुप्ता, जो मेरे परिवार की तरह हैं, वो मुझे पैसे ऑफ़र कर रहे हैं। बड़ी बात यह नहीं है कि उन्होंने मुझे पैसे ऑफ़र किए। बड़ी बात यह है कि उनके खुद के पास ज़्यादा पैसा नहीं है।’ नोट के आखिरी में सोनल ने लिखा है कि वक़्त आ गया है कि सो-कॉल्ड अमीर लोग दिल से भी अमीर हो जाएं।’
अन्य खबरें पढ़ें सिर्फ यूथ एक्सप्रेस पर