इस लॉकडाउन में टीवी की दुनिया में दूरदर्शन कई बदलाव लेकर आया है। इस बोरियत भरे दिनों में दर्शकों का बेहतरीन मनोरंजन का श्रेय दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले गोल्डन शोज़ रामायण और महाभारत की वापसी को जाता है। इस दिलचस्प क्रेज़ को बढ़ता देख दूसरे चैनलों ने भी कुछ प्राचीन काल की यादों को ताज़ा करने की ठान ली है।
अपको बताएं कि, रामानंद सागर की रामायण और बीआर चोपड़ा की महाभारत ने तो टीआरपी के रिकॉर्ड भी तोड़ दिए। इस बीच 4 मई को कलर्स चैनल पर भी बीआर चोपड़ा की महाभारत का प्रसारण किया गया।
खास बात यह है कि, दूरदर्शन और कलर्स पर प्रसारित होने के बाद अब महाभारत को लोग स्टार भारत पर भी देख सकेंगे। इस बात की जानकारी चैनल के ऑफिशियल अकाउंट पर दी गई है। साथ ही साथ लिखा है, ‘इंतज़ार की घड़ियां होने वाली हैं ख़त्म! देखिए ‘महाभारत’, आज रात 8 बजे से, STAR भारत पर!’ यानी यह शो 18 मई यानी आज से शाम 8 बजे प्रसारित किया जा चुका है। हर रोज़ आप इसी समय इस बेहद लोकप्रिय शो का आनंद उठा सकते हैं।
जानिए दूरदर्शन और स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले महाभारत में अंतर
एक और खास बात से अपको मुखातिब करा देते हैं कि, यह शो कलर्स और दूरदर्शन के अलावा स्टार प्लस पर भी देखा जा रहा है। इससे यह ज़ाहिर होता है कि, इस शो से दर्शकों का कितना गहरा संबंध है। लेकिन दूरदर्शन और स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले महाभारत में अंतर है। दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले महाभारत को बीआर चोपड़ा ने निर्देशित किया है। वहीं, स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले महाभारत को सिद्धार्थ कुमार तिवारी ने डायरेक्ट किया है।
गौर फरमाने वाली यह बात है कि, दूरदर्शन पर महाभारत को काफी अच्छी टीआरपी प्राप्त हुई है। वहीं, अब देखना यह है कि कलर्स और स्टार भारत पर इस शो को कैसा रिस्पॉन्स मिलता है। जैसा कि आपको पता है कि, बीआर चोपड़ा की महाभारत साल 1988-90 के बीच प्रसारित हुई थी। इसके किरदार काफी फेमस हुए थे। जैसे पुनीत इस्सर ने दुर्योधन का किरदार निभाया था। वहीं, कृष्ण की भूमिका में नीतिश भरद्वाज नज़र आए थे। इसके अलावा मुकेश खन्ना, रूपा गांगुली और गजेंद्र चौहान भी काफी फेमस हुए।
अन्य खबरें पढ़ें सिर्फ यूथ एक्सप्रेस पर.