एसिड पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल छपाक फिल्म का ट्रेलर देख हुई नाराज

वैसे तो दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक अगले साल रिलीज़ होगी, लेकिन इस फिल्म का ट्रेलर जरूर सामने आ चुका है। जिसे दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया है। जी हां सोशल मीडिया पर इस फिल्म के ट्रेलर को काफी सराहा गया है। हालांकि एसिड पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल इस फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद थोड़ी नाराज सी लग रही है। अब उनकी नाराजगी किस बात को लेकर है, ये तो आपको आगे पढ़ने के बाद ही पता चलेगा। बता दे कि इस फिल्म में लक्ष्मी अग्रवाल का किरदार बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण निभा रही है। इसके इलावा फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है।

एसिड पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल

एसिड पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल ट्रेलर देख हुई नाराज.. 

अब अगर हम लक्ष्मी अग्रवाल की बात करे तो इस फिल्म में उनके जीवन की कहानी को दर्शकों के सामने काफी भावुक तरीके से पेश किया गया है। मगर इसके बावजूद भी लक्ष्मी अग्रवाल बेहद नाराज लग रही है। दरअसल बात ये है कि लक्ष्मी अग्रवाल को फिल्म के लिए तेरह लाख की फीस दी गई है। ऐसे में अब वह और ज्यादा फीस की मांग कर रही है। यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि पहले तो लक्ष्मी अग्रवाल अपनी फीस को लेकर काफी खुश थी।

बीमार माँ के लिए अपने सफल करियर को छोड़ दिया इस अभिनेत्री ने, नागिन 4 में काम करने का मिला था ऑफर

मगर अब ऐसा लगता है कि फिल्म के ट्रेलर की कामयाबी देखने के बाद उनका मन भी बदल गया है या यूँ कहे कि उनके मन में लालच सा आ गया है। इस वजह से लक्ष्मी अग्रवाल और छपाक फिल्म की टीम के बीच वाद विवाद भी चल रहा है। फ़िलहाल तो एसिड पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल इस फिल्म का सबसे अहम किरदार है, क्यूकि उन्ही के जीवन को लेकर यह फिल्म बनाई गई है। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि क्या लक्ष्मी अग्रवाल फीस बढ़ाने की मांग को बड़ा मुद्दा बनाएंगी या अपने कदम पीछे हटा लेंगी।

Summary
एसिड पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल छपाक फिल्म का ट्रेलर देख हुई नाराज  Youth Express
Article Name
एसिड पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल छपाक फिल्म का ट्रेलर देख हुई नाराज Youth Express
Description
वैसे तो दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक अगले साल रिलीज़ होगी, लेकिन इस फिल्म का ट्रेलर जरूर सामने आ चुका है। जिसे दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया है। जी हां सोशल मीडिया पर इस फिल्म के ट्रेलर को काफी सराहा गया है। हालांकि एसिड पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल इस फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद थोड़ी नाराज सी लग रही है। अब उनकी नाराजगी किस बात को लेकर है, ये तो आपको आगे पढ़ने के बाद ही पता चलेगा। बता दे कि इस फिल्म में लक्ष्मी अग्रवाल का किरदार बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण निभा रही है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER