बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू काफी लंबे समय बाद एक बार फिर तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही हैं। बहुत जल्द एक्ट्रेस सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के साथ तेलुगू फिल्म ‘अला वैकुंठपुरमलो’ में नज़र आएंगी। हाल ही में दोनों स्टार्स ने अपनी फिल्म के गाने को प्रमोट एक म्यूजिकल नाइट में स्पॉट किया गया। यह इवेंट दक्षिण भारत का सबसे बड़ा म्यूजिकल नाइट रहा, जिसमें करीब 50 संगीत कलाकारों जैसे अरमान मलिक और शिवमणि ने स्टेज पर अपनी प्रस्तुति से समां बांध दिया। त्रिविक्रम श्रीनिवास द्वारा निर्देशित ‘अला वैकुंठपुरमलो’ ने पहले ही अपने गीतों के ‘समाजावारगमना’, ‘रामुलु रामुला’ और ‘ओएमजी डैडी’ के जरिए दर्शकों का दिल जीत लिया है।
इवेंट में संगीतकार थमन एस सहित फिल्म की टीम सोमवार को शमिल हुई। इस दौरान दोनों का एक साथ जबरदस्त अंदाज देखने को मिला।
बॉलीवुड में एक चर्चित नाम अरमान ने ‘बुट्टा बोम्मा’ गाया। अपने प्रदर्शन के बाद उन्होंने कहा, ‘गीत के लिए थमन सर को धन्यवाद। अल्लू सर मैं आपका बहुत बड़ा प्रशंसक हूं।’
तब्बू ब्लैक साड़ी में लगीं बला की खूबसूरत

काम की बात करें तो दोनों स्टार्स की स्टारर फिल्म अला वैकुंठपुरमलो इसी महीने यानी 12 जनवरी को पर्दे पर रिलीज होगी। ये एक मल्टीस्टारर फिल्म है जिसमें अल्लू अर्जुन और तब्बू के अलावा पूजा हेगड़े, निवेथा पेथुराज, जयराम, सुशांथ, मुरली शर्मा सथ्यराज, राजेंद्र प्रसाद जैसे कलाकार नज़र आएंगे। इस फिल्म में एक स्पेशल आइटम साँग भी है जिसमें काजल अग्रवाल नज़र आएंगी। अब तक इस फिल्में के तीन साँग रिलीज किये जा चुके है।
और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

