ये तो सब जानते है कि दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक बहुत जल्दी रिलीज़ होने वाली है। ऐसे में दीपिका अपनी फिल्म का प्रमोशन करने के लिए छोटे पर्दे का सहारा ले रही है। जी हां सबसे पहले वह इंडियन आइडल शो में और उसके बाद कपिल शर्मा शो में अपनी फिल्म का प्रमोशन करने गई थी। अगर खबरों की माने तो दीपिका को बिग बॉस में भी जाना था, लेकिन बिग बॉस में न जाने को लेकर दीपिका पादुकोण ने दी सफाई और बताया कि आखिर क्यों वह इस शो में नहीं गई। दरअसल ऐसा कहा जा रहा है कि दीपिका जब इस शो के सेट पर पहुंची तो उन्हें काफी इंतजार करना पड़ा। जिसके कारण वह नाराज हो कर चली गई और उन्हें जो इस शो पर शूटिंग करनी थी वह अधूरी ही रह गई।
दीपिका पादुकोण ने दी सफाई..
जब कि इस बारे में दीपिका का कहना है कि बिग बॉस में जा कर प्रमोशन करने का उनका कोई प्लान ही नहीं था। इसका मतलब ये है कि दीपिका कभी बिग बॉस के सेट पर गई ही नहीं थी और महज एक अफवाह है। इसके इलावा सलमान के साथ काम करने को लेकर दीपिका ने कहा कि जब सही समय और सही मौका आएगा, तब वह उनके साथ काम जरूर करेंगी। यहाँ तक कि दीपिका ने ये बात भी कही थी कि वह दिल दे चुके सनम फिल्म को देखने के बाद से ही सलमान खान की बड़ी फैन है।
ऐसे में अगर उन्हें सलमान खान के साथ काम करने के लिए अच्छी स्क्रिप्ट मिलेगी तो वह उनके साथ काम जरूर करेंगी। फ़िलहाल तो बिग बॉस में न जाने की बात पर दीपिका पादुकोण ने दी सफाई और गलत अफवाहों को फैलने से रोका। वैसे दीपिका पादुकोण इससे पहले भी बिग बॉस में आ चुकी है। तब भी उन्होंने सलमान के साथ मिल कर काफी मस्ती की थी और खूब एन्जॉय भी किया था। दोस्तों क्या आप सलमान और दीपिका की जोड़ी को एक साथ देखना चाहते है। इसका जवाब हमें जरूर दीजियेगा।


