जिओ ने बंद किया अपने ये पुराने ऑफर, यूजर को अब नहीं मिलेगा फायदा

Jio Fiber Preview Offer plan

जिओ  यूजर को अब नहीं मिलेगा फायदा। कंपनी अपने पुराने ऑफर्स को बंद कर रही है. Reliance Jio द्वारा उपलब्ध कराई जा रही Jio Fiber Preview Offer स्कीम अब नए यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है। यह ऑफर कंपनी  स्कीम के तौर पर लायी थी. यह ऑफर कम्पनी Jio Fiber Broadband  को ऑफिसियल तौर पर लॉन्च करने से पहले ही लाया गया था। कंपनी ने यह 4500 और 2500  रिफंडेबल सिक्योरिटी अमाउंट के साथ पेश की थी.

इस साल सितंबर में जियो ने ऐलान किया  था कि प्रिव्यू ऑफर का फायदा  को पेड प्लान में शिफ्ट कर दिया जाएगा। हालांकि, अभी कई ग्राहक मुफ्त सेवा का फायदा पा रहे हैं। लेकिन इस बीच नए  ग्राहकों को Preview Offer का लाभ नहीं मिलेगा। तो चलिए आपको बात दे की यूजर अब  कौन से ऑफर्स का लाभ उठा सकते है.-

Jio Fiber Preview Offer plan

 

 

Jio Fiber Preview Offer के बंद होने के बाद इस प्लान से करे रिचार्ज

अब ग्राहकों को नए प्लान के तहत रिचार्ज करना होगा। अब नए जिओ फाइबर यूज़र्स को  699 रुपये  का ब्रोंज प्लान के शुरुआती कीमत से रिचार्ज करना होगा। ये फ्री प्रीव्यू ऑफर से अलग है . प्रीव्यू ऑफर में ग्राहकों को 2,500 रुपये के वन-टाइम सिक्योरिटी डिपॉजिट करने के बाद ही इंटरनेट कनेक्टिविटी दी जाती थी. इस ऑफर को साल 2017 में जुलाई में सबसे पहले स्पॉट किया गया था.

आपको बता दे टेलिकॉम टॉक के रिपोर्ट के मुताबिक नए जियो फाइबर ग्राहकों के पास अब प्रिव्यू ऑफर का विकल्प नहीं है। यह कोई अचम्भे की बात नहीं है, क्यों की सौंपने ने पहले ही कहा था की जिओ फाइबर के ऑफिसियल लांच के बाद Jio Fiber Preview Offer को जल्द ही पेड प्लान्स में बदल दिया जाएग।

Jio Fiber Preview Offer plan

साथ ही आपको यह भी बता दे की Jio Fiber Preview Offer के बंद होने के बाद 699 रुपये  का ब्रोंज प्लान के साथ-साथ जिओ ने 849 रुपये का सिल्वर प्लान, 1,299 रुपये का गोल्ड प्लान, 2,499 रुपये का डायमंड प्लान, 3,999 रुपये का प्लैटिनम प्लान और 8,499 रुपये का टाइटेनियम प्लान भी है. प्लैटिनम और टाइटेनियम प्लान लेने वाले ग्राहकों को जियो फर्स्ट-डे फर्स्ट-शो मूवी सर्विसेज का भी फायदा मिलेगा. साथ ही रिलायंस जियो के पास 6 महीने के प्लान भी हैं। इनमें एक महीने की मुफ्त सेवा और 50 फीसद अतिरिक्त डेटा मिलता है। इसी तरह से तीन महीने का प्लान भी है जिसके तहत 25 फीसदी अतिरिक्त डेटा मिलता है। लेकिन सचाई यह भी है की अभी तक चुनिंदा ग्राहक ही जियो के इन प्लान से रीचार्ज करना शुरू किया है।

 

 

टेक्नोलॉजी से जुडी खबर Youth Express पर 

 

Summary
जिओ ने बंद किया Jio Fiber Preview Offer प्लान ,यूजर को घाटा-Youth Express
Article Name
जिओ ने बंद किया Jio Fiber Preview Offer प्लान ,यूजर को घाटा-Youth Express
Description
Jio Fiber Preview Offer स्कीम अब नए यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है। अब नए जिओ फाइबर यूज़र्स को  699 रुपये  का ब्रोंज प्लान के शुरुआती कीमत से रिचार्ज करना होगा।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER