आईपीएल 2022 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। जहां शानदार मुकाबले में गुजरात ने राजस्थान को 7 विकेट से हरा दिया। जहां आईपीएल 2022 का खिताब गुजरात ने अपने नाम कर लिया। आपको बता दें कि इस फाइनल मुकाबले को जीतने के बाद गुजरात टाइटंस डेब्यू सीजन में आईपीएल खिताब जीतने वाली दूसरी टीम अब बन गई है।
खास बात
जहां मुकाबले के दौरान राजस्थान ने पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 130 रन का लक्ष्य गुजरात को दिया। फिर इसके बाद दूसरी पारी में खेलने उतरी गुजरात टाइटंस ने 3 विकेट के नुकसान पर 18.1 ओवर में ही लक्ष्य को हासिल कर लिया। वहीं, गुजरात के लिए शुभमन गिल ने नाबाद 45 रनों की मैच विनिंग पारी खेली। जहां डेविड मिलर ने 19 गेंदों में नाबाद 32 रन की पारी को खेला।
कप्तान हार्दिक की तूफानी गेंदबाजी
हालांकि, आईपीएल के फाइनल मुकाबले में गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या की घातक गेंदबाजी ने राजस्थान के बल्लेबाज ज्यादा देर तक टिक नहीं पाएं। बता दें कि हार्दिक ने अपने आईपीएल करियर का शानदार स्पेल डाला था। इस मुकाबले में हार्दिक ने 4 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट चटकाएँ। जहां पांड्या की तूफानी गेंदबाजी के आगे राजस्थान के ओपनर बल्लेबाज जोस बटलर, कप्तान संजू सेमसन और सिमरन हेटमायर को वापस पवेलियन भेज दिया। वहीं, साई किशौर ने 2 ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट झटके। वहीं, गुजरात के शमी, राशिद खान और यशदयाल के खाते में भी एक-एक विकेट आएं।
ये थी गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन
हार्दिक पांड्या (कप्तान), शुभमन गिल, राहुल तेवतिया, डेविड मिलर, मैथ्यू वेड, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), लॉकी फर्ग्यूसन, यश दयाल, मोहम्मद शमी।
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन
संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), जोस बटलर, , देवदत्त पडिक्कल,यशस्वी जायसवाल शिमरोन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, रियान पराग,युजवेंद्र चहल, ओबेद मैककॉय।