आज कौन किस पर पड़ेगा भारी, गुजरात और बैंगलोर की बारी, जानियें

आज कौन किस पर पड़ेगा भारी, गुजरात और बैंगलोर की बारी, जानियें

जैसा कि हम सभी जानते है कि आईपीएल का इस बार का सीजन हर बार से ज्यादा बेहतरीन जा रहा है क्यों कि इस बार आईपीएल में दो नई टीमें शामिल की गई है। तो वहीं, हर बार तरह आज सुपर सटरडे में दो मुकाबले खेले जाएंगे। जहां पहला मुकाबले में आज गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मुकाबला खेला जाएगा।

इस बार बैंगलोर की ये कर रहे है कप्तानी

बता दें कि यह मैच दोपहर करीब 3:30 बजे से मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में शुरू होगा। जहां आज के मुकाबले में कौन जीतेगा। यह तो मैच देखने के बाद ही पता लगेगा। जानकारी के लिए बता दें कि इस बार सीजन में गुजरात टाइटंस की कप्तान हार्दिक पांड्या तो वहीं फाफ डू प्लेसिस रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तानी संभाल रहे है।

गुजरात जीत चुकी इतने मुकाबले

हालांकि, इस बार के आईपीएल के सीजन में हार्दिक पांड्या अब तक 8 मैच खेल चुके है। जहां उन्हें 7 मैचों में जीत हासिल हुई और 1 मैचों में हार। बता दें कि इस समय गुजरात के पास 14 प्वाइंट्स शामिल हैं और यह टीम प्वाइंट्स टेबल में नंबर 1 पर चल रही है। दरअसल, हार्दिक 7 पारियों में नाबाद 305 रन बना चुके हैं। जहां वह 2 अर्धशतक भी लगा चुके है। आपको बता दें कि आठ मैचों में हार्दिक अब तक 8 छक्के और 32 चौके लगा चुके हैं। जहां इसके हार्दिक ने फिल्डिंग के दौरान 2 कैच भी पकड़े हैं।

बैंगलोर ने जीते है इतने मैच

अगर बात करें रॉयल चैलेजर्से बैंगलोर के कप्तान फाफ डू प्लेसिस की यह खिलाड़ी अब तक 9 मैच में भाग ले चुके है। जिसमें से बैंगलोर को 5 मैचों में चार मैच में जीत हासिल हुई है। जहां बैंगलोर इस इस समय प्वाइंट्स टेबल में 10 अंकों के साथ नंबर 5 पर काबिज है। जानकारी के लिए बता दें कि डू प्लेसिस ने 9 पारियों में 278 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने सिर्फ 2 अर्धशतक भी लगाए है। डू प्लेसिस अब तक 10 छक्के और 27 चौके जड़े हैं। इसके साथ डू प्लेसिस ने फिल्डिंग करते वक्त 2 कैच भी पकड़े हैं। इन आंकड़ो के अनुसार देखा जाए तो हार्दिक और डू प्लेसिस की जंग में हार्दिक का पलड़ा भारी दिख रहा है।

 

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER