रविवार के दिन आईपीएल के फाइनल में आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। जहां आईपीएल में रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर के दौरान दर्शकों का बेसब्री का इंतजार खत्म हो चुका है। हालांकि, अभी बीते शनिवार के दिन एक्टर आमिर खान ने अपने प्रोडक्शन हाउस के इंस्टाग्रांम पर अपनी आने वाली फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने की जानकारी अपने प्रशंसकों के साथ शेयर की थी। वहीं, आमिर खान के इस अपकमिंग फिल्म के ट्रेलर को दर्शक काफी पसंद भी कर रहे है। वहीं, ट्रेलर देखने के बाद जिस तरह से प्रशंसकों के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। जिसे देखकर यह लग रहा है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा सकती है।
लीड रोल में नजर आएंगे आमिर खान
जानकारी के लिए बता दें कि इस फिल्म में वैसे तो लीड रोल में आमिर खान लाल सिंह चड्डा के किरदार में नजर आएंगे लेकिन उनके साथ उनका साथ निभाने के लिए अभिनेत्री करीना कपूर भी नजर आने वाली है और रिमेक रोल में शाहरुख खान भी नजर आने वाले है। लाल सिंह चड्ढा ऑस्कर विजेता अमेरिकी अमेरिकी नाटक फॉरेस्ट गंप (1994) का रीमेक है।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
जहां इस फिल्म में भारतीय इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाओं को फिल्माया गया है। जिसमें आपातकाल, रथयात्रा, करिगल युद्ध समेत कई ऐतिहासिक घटनाओं को परदे पर देखने को मिलेगा। बता दें कि यह फिल्म 11 अगस्त के दिन बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी। जिसे लेकर फैंस के बीच काफी खुशी दिख रही है। दरअसल, फिल्म के ट्रेलर आने से दर्शकों में खुशी दिख रही है। वहीं, यह फिल्म कैसा जाएगी यह तो सिनेमाघरों में दर्शकों के देखने पर ही पता लगेगा।