पाइल्स की समस्या से परेशान है तो ये घरेलू नुस्खे अपनाएं

पाइल्स की समस्या से परेशान

यूँ तो ऐसे बहुत से लोग है जो पाइल्स की समस्या के बारे में खुल कर बात करने से डरते है या हिचकिचाते है। मगर हम आपको बता दे कि आपको किसी भी शारीरिक और अंदरूनी समस्या को लेकर शर्म महसूस नहीं करनी चाहिए। जी हां क्यूकि हो सकता है कि इसी शर्मिंदगी के चक्कर में आपका स्वास्थ्य और भी ज्यादा खराब हो जाएँ। बहरहाल अगर आप पाइल्स की समस्या से परेशान है और इससे छुटकारा पाना चाहते है तो आप ये घरेलू नुस्खे भी अपना सकते है।

पाइल्स की समस्या से परेशान

पाइल्स की समस्या से परेशान है तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे.. 

गौरतलब है कि पाइल्स दो तरह की होती है। एक तो अंदरूनी होती है और दूसरी बाहरी होती है। ऐसे में कुछ लोग इस समस्या से निजात पाने के लिए न केवल दवाईयों का सहारा लेते है, बल्कि ऑपरेशन भी करवाते है। इसलिए आज हम आपको इससे निजात पाने के घरेलू नुस्खे बताने जा रहे है। जो इस प्रकार है।

1. सबसे पहले नुस्खे के अनुसार तवे पर बड़ी इलायची रख कर जला लीजिये। फिर जब यह ठंडी हो जाएँ तो इसे पीस लीजिये। यानि इसका चूर्ण बना ले और इस चूर्ण का तीन ग्राम हिस्सा हर रोज सुबह ताजे पानी के साथ ले। बता दे कि आपको करीब पंद्रह दिनों तक इसका सेवन करना है और फिर आपको इसका असर जरूर दिखाई देगा।

2. इसके इलावा दूध का ताजा मक्खन और काले तिल इन दोनों को एक एक ग्राम मिला कर खाने से भी इस समस्या से निजात मिलता है। बता दे कि छाछ यानि लस्सी में सेंधा काला नमक मिला कर पीने से भी इस समस्या से राहत मिलती है।

3. आप चाहे तो एक चम्मच आंवले का चूर्ण सुबह और शाम शहद के साथ ले सकते है। इससे न केवल आपको पाइल्स की समस्या से छुटकारा मिलेगा, बल्कि आपके पेट के दूसरे रोग भी खत्म हो जायेंगे।

4. बता दे कि गुड़ के साथ हरड़ खाने से भी पाइल्स की समस्या दूर होती है।

5. गौरतलब है कि निम्बू को बीच में से काट कर उस पर चार ग्राम कत्था पीस कर लगा दे। फिर उसे रात को छत पर रख दीजिये और सुबह होते ही दोनों टुकड़ों को चूस लीजिये। बता दे कि आपको पांच दिन तक इस नुस्खे का इस्तेमाल करना है। इससे आपको खूनी पाइल्स की समस्या से काफी राहत मिलेगी। यानि अगर आप पाइल्स की समस्या से परेशान है तो आपको इन नुस्खों को एक बार तो अपना कर जरूर देखना चाहिए। हो सकता है कि आपकी दवाईयों और ऑपरेशन का खर्चा बच जाएँ।

स्वास्थ्य से जुडी ऐसी ही और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल Youth Express  पर.

Summary
पाइल्स की समस्या से परेशान है तो ये घरेलू नुस्खे अपनाएं  Youth Express
Article Name
पाइल्स की समस्या से परेशान है तो ये घरेलू नुस्खे अपनाएं Youth Express
Description
यूँ तो ऐसे बहुत से लोग है जो पाइल्स की समस्या के बारे में खुल कर बात करने से डरते है या हिचकिचाते है। मगर हम आपको बता दे कि आपको किसी भी शारीरिक और अंदरूनी समस्या को लेकर शर्म महसूस नहीं करनी चाहिए। जी हां क्यूकि हो सकता है कि इसी शर्मिंदगी के चक्कर में आपका स्वास्थ्य और भी ज्यादा खराब हो जाएँ। बहरहाल अगर आप पाइल्स की समस्या से परेशान है और इससे छुटकारा पाना चाहते है तो आप ये घरेलू नुस्खे भी अपना सकते है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER