सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफाम जिसका उपयोग लगभग सभी लोग करते है। शायद ही इससे कोई अछूता हो। आज हम बात करने जा रहे है जाना-माना लोकप्रिय एप इंस्टाग्राम की। इंस्टाग्रम एक ऐसा एप जिसे दुनियाभर में करीब 2 अरब 60 करोड़ लोग इसका इस्तेमाल करते है। जहां इस एप के माध्यम से लोग फोटो और वीडियो को शेयर तो करते है ही। साथ में इस एप को खूब पसंद करते है।
बाद में पोस्ट को अकाउंट पर ला सकते है वापस
जहां लोग इंस्टाग्राम में सेलिब्रिटीज के अकाउंट देखना लोग ज्यादा पसंद करते है। जहां आए दिन इंस्टाग्राम नए-नए फीजर लाता रहता है। जहां अब एक नया फीचर आया है। जिसके इस्तेमाल करके अब इंस्टाग्राम यूजर्स प्रोफाइल में किसी भी पोस्ट को आराम स हाइड कर पाएंगे। ऐसा करने से आपकी पोस्ट किसी को भी नहीं दिखाई देगी। हालांकि, पोस्ट हाइड करने के बाद अगर आपका मन कर रहा है तो आप बाद में उस पोस्ट को अकाउंट में वापस भी ला सकते है। जो अब तक नहीं होता था। जहां पोस्ट को हाइड करने की मांग यूजर्सों की तरफ से कंपनी को आ रही थी।

इस तरह करें हाइड
वहीं, अगर आप जिस पोस्ट को हाइड करना चाह रहे है। उसके लिए आपको सबसे पहले अर्काइव करना होगा। जिसके लिए दाएं तरफ दिए गए तीन बिंदु पर क्लिक करें। यहां आपको अर्काइन का ऑप्शन दिखेगा। जिसे आप जैसे ही क्लिक करेंगे वैसे आपकी पोस्ट तुरंत अर्काइव में चली जाएगी।
अपने निजी फोटो वीडियो को कर सकते है हाइड
दरअसल, अपनी पोस्ट को दोबारा प्रोफाइल पर दिखाने के लिए पोस्ट पर दिए शो ऑन प्रोफाइल पर आपको जाकर क्लिक करना होगा। जहां आपकी पोस्ट फिर से दिखना शुरू हो जाएगी। जिसमें आप आराम से निजी फोटो और वीडियो को रख सकते है। जिसे आपको दिखाना है कि नहीं यह आपके ऊपर निर्भर करता है। जहां आपकी इजाजत के बिना कोई पोस्ट नहीं देख पाएगा।