इस समय ठंड का मौसम जोरो पर जल रहा है। जहां ऐसे में लोगो की यह दिली ख्वाइश रहती है कि कुछ अच्छा बनाकर खाया जाए। अगर ठंड के मौसम में चटपटा गर्मा-गर्म हेल्दी नाश्ता अगर मिल जाए तो पूरा दिन खुशी भरा गुजरता है। ऐसे ही आज एक नाश्ते की बात करने जा रहे है एग इडली की। आज तक आपने नाश्ते में सिपंल या स्टफड इडली के बारे में सिर्फ सुना होगा। क्या आपने कभी एग इडली के बारे में सुना है। जो खाने में बहुत ही टेस्टी होती है। जो एग के मिश्रण से तैयार ये रेसिपी आपको बहुत पसंद आएगी। आइए जानते है कैसे आप इडली को बना सकते है।
इडली बनाने में ये पड़ेगी सामग्री
- उबले अंडे 2 पीस
- प्याज 1 पीस कटा हुआ
- लाल मिर्च पाउडर 1/2 चम्मच
- धनिया पत्ता-2 चम्मच
- इडली 4 पीस
- गरम मसाला-1/2 चम्मच
- हल्दी-1/2 चम्मच
- अदरक-लहसुन का पेस्ट-1 चम्मच
- नमक स्वादानुसार
- राई-1/2 चम्मच
- तेल 2 चम्मच
- इडली बटर करीब 2 चम्मच
इस तरह बनाए इडली
अगर आप स्टफ इडली बनाना चाह रहे है तो इसके लिए सबसे पहले इडली बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में तेल गर्म कर लें। फिर उसमें राई और प्याज डालकर उसको भून लें। जहां कुछ देर बाद अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर कुछ मिनट तक लगातार भूनते रहें। फिर इसके बाद इसमें हरी मिर्च, हल्दी, गरम मसाला और नमक डालकर खूब अच्छे से मिला लें। जहां इसमें आप जरूरत के हिसाब से पानी भी मिला सकते है।
अंडा मसाला डालने से बढ़ेगा टेस्ट
वहीं, इसके बाद इसमें कटे हुए अंडे डालकर कुछ देर पकाकर गैस को बंद कर दें। जहां ये होने के बाद इडली को बटर से ग्रीस करके एक चम्मच अंडा मसाला डालें। इसी प्रकार सभी इडलियों पर इसी तरह मसाला डाल लें। अब एक प्लेट में इडली रखकर कुछ देर माइक्रोवेव पर होने दे। इसके बाद आपकी एग इडली तैयार है।