आज हमारे भारत में अधिकतर लोगो के पास Android स्मार्टफोन है। जिसमें से अधिकतर यूजर्स Google Photos ऐप का काफी इस्तेमाल करते हैं। आपको बता दें कि गूगल कंपनी ने अपने एनुअल कॉन्फ़्रेंस Google 2021 में Google Photos ऐप पर कई नए फ़ीचर एड कर दिए है। जिनकी मदद से यूज़र्स आराम से मैमोरीज विज़िट कर सकते हैं। इसके साथ-साथ यूज़र्स कुछ फ़ोटो पर प्राइवेसी भी लगा सकते है। आपको बता दें कि गूगल ने अपने फ़ोटो ऐप Google Photos ऐप में लॉक फोल्डर को एड कर दिया है।
दिखाई देगी बिना लॉक की हुई फोटो
जहां यह एक पासवर्ड प्रोटेक्टेड फोल्डर है जिसमें यूजर्स अपनी फोटोज को अलग से सेव कर सकते हैं। इसमें यूजर्स अपनी फोटो को प्राइवेसी के साथ आसानी से सेव कर सकते हैं। वहीं, खास बात यह है कि इस लॉक फोल्डर में सेव किए गए फोटो गूगल फोटो ऐप पर दूसरी फोटो स्क्रॉल करने पर बिल्कुल भी नहीं दिखाई देगी। जहां इस फीचर के द्वारा आपकी फैमली और फ्रेंड्स आपको फोटो ऐप पर वहीं फोटो देख पाएंगे जिन्हें आपने लॉक नहीं किया होगा।
इससे पहले इस स्मार्टफोन में दिया गया था फीचर्स
वहीं, इससे पहले गूगल ने अपने स्मार्टफोन Google Pixel में इस फीचर को एड किया था। बाद में यह फीचर दूसरे एंड्रॉयड डिवाइसेस में दे दिया गया। गूगल के Pixel स्मार्टफोन में यूजर्स को यह ऑप्शन मिलता है कि कैमरा से क्लिक की गई फोटो सीधे लॉक्ड फोल्डर में आसानी से सेव हो जाती हैं। जहां गूगल यह दावा करता है कि Google Photos एक जैसे शेप और कलर वाले फ़ोटो के करीब तीन या इससे अधिक फोटो को आसानी से पहचान सकता है। ये फोटो मैमोरी सेक्शन में हाइलाइटेड होते हैं। गूगल इस फीचर समर सीजन में रोलआउट करेगा।
खास बात
इसके साथ ही Google Photos सेलेब्रेशन के आधार पर भी इमेज को अलग-अलग कर सकता है। यूजर्स को ये तस्वीरें स्क्रॉल करने पर ग्रिड में दिखाई देंगी। इसके साथ ही हर महीने की बेस्ट मैमोरी और ट्रिप हाइलाइट्स फ़ोटोज़ स्क्रॉल करने पर दिखाई देंगी।




