SEBI में आई ऑफिसर ग्रेड की नौकरी, जल्द करें अप्लाई

SEBI में आई ऑफिसर ग्रेड की नौकरी, जल्द करें अप्लाई

SEBI सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज ऑफ इंडिया भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने ऑफिसर ग्रेड-A के लिए वैकेंसी निकाली है। जिसके लिए नोटिफिकेशन भी आ गया है। जहां इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते है।

करीब भरे जाएंगे 120 पद

जिसकी अंतिम तिथि 24 जनवरी, 2022 है। आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के तहत संगठन में 120 पदों को भरा जाएगा। जहां भर्ती जनरल स्ट्रीम, लीगल स्ट्रीम, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी स्ट्रीम, रिसर्च स्ट्रीम और ऑफिशियल भाषा स्ट्रीम के लिए ऑफिसर ग्रेड ए (सहायक प्रबंधक) के पद के लिए अप्लाई होगी।

ये है वैकेंसी सबंधित महत्वपूर्ण तारीखें

  • आवेदन शुरू होने की तिथि 5 जनवरी, 2022
  • आवेदन समाप्त होने की अंतिम तिथि 24 जनवरी, 2022
  • चरण I ऑनलाइन परीक्षा 20 फरवरी, 2022
  • चरण II ऑनलाइन परीक्षा 20 मार्च, 2022
  • द्वितीय चरण का पेपर 2 एवं 3 अप्रैल, 2022

तीन चरणों में होगी परीक्षा

बता दें कि इस वैकेंसी में उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों वाली प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा। जिसमें से चरण I (ऑन-लाइन स्क्रीनिंग परीक्षा जिसमें प्रत्येक 100 अंकों के दो पेपर शामिल किए जाएंगे। चरण II ऑनलाइन परीक्षा जिसमें प्रत्येक 100 अंकों के दो पेपर शामिल किए जाएंगे। हैं और चरण III (साक्षात्कार) यानि इंटरव्यू होगा।

ये है कटेगरी वाइस शुल्क

इस वैकेंसी के आवेदन शुल्क की बात करें तो अनारक्षित/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए 1000 रूपये और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के लिए 100 रूपये देना होगा।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER