कब्ज न केवल आम है, बल्कि कई बार दर्दनाक भी साबित होता है। और अगर आपके बच्चे को कब्ज़ हो गया है, तो यह और भी तकलीफदेह हो जाता है, क्योंकि इसकी वजह से आपका शिशु असहज महसूस करता है। इसलिए यदि आप नोटिस करते हैं कि आपका बच्चा खाने से इनकार कर रहा है और सामान्य से थोड़ा कर्कश व्यवहार कर रहा है, तो यह कब्ज का संकेत हो सकता है। पेट की मांसपेशियों के कमजोर होने के कारण शिशु आमतौर पर मल त्याग के दौरान तनाव लेते हैं। इसलिए, हम उन्हें कब्ज होने पर ज़्यादा दवाइयां नहीं दे सकते हैं, और इसलिए हमें शिशुओं में कब्ज़ के लिए बस उनके आहार परिवर्तन पर थोड़ा विचार करना चाहिए।
6 से12 माह के शिशुओं के लिए आहार सम्बन्धी सुझाव यहाँ पढ़ें
अपने शिशुओं में कब्ज़ के लिए घरेलू उपचार जानने के लिए नीचे पढ़ें
1. फाइबर युक्त आहार:
यदि आपका बच्चा ठोस आहार लेता है, तो भोजन में फाइबर की मात्रा की जांच करना आवश्यक है। फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ मल त्याग को आसान बनाने में मदद कर सकते हैं। बेहतर और तेजी से रिकवरी के लिए नाशपाती, आलूबुखारा, आड़ू और सेब जैसे फल उनकी डाइट में शामिल करें।
2. पर्याप्त हाइड्रेट रखें
उनके आहार में कुछ अतिरिक्त तरल को शामिल करने की कोशिश करें क्योंकि इससे उन्हें कब्ज जैसी स्थिति में मदद मिल सकती है। तरल छोटी आंत में प्रवेश करती है और मल को तोड़ने में मदद करती है।
3. दही:
दही हर किसी के लिए कब्ज में प्रभावी रूप से काम करता है। दही में कुछ प्रून मिलाएं और इसे अपने बच्चे को खिलाएं। यह न केवल कब्ज को ठीक करता है बल्कि पाचन से संबंधित समस्याओं में भी मदद करता है।
हर स्तनपान माँ को अपने आहार में ये खाद्य पदार्थ ज़रूर शामिल करना चाहिए
4. भुनी हुई सौंफ:
सौंफ़ के बीज मल त्याग को जल्दी से आसान कर सकते हैं। एक कप पानी में कुछ भुनी हुई सौंफ के बीज उबालें और अपने बच्चे को रोजाना दो चम्मच दें क्योंकि यह आपके शिशु का पाचन ठीक करने और कब्ज दूर करने में मदद करता है।
देश और दुनिया की सभी लेटेस्ट न्यूज़ अब सिर्फ Youth Express पर






