Indian Air Force Game का मल्टीप्लेयर मोड हुआ लॉन्च

Indian Air Force: A cut above

भारतीय वायुसेना ने अगस्त में अपने पहले वीडियो गेम Indian Air Force: A cut above लॉन्च किया था। इस वीडियो गेम को भारतीय युवाओं के लिए खास तौर पर लॉन्च किया गया है, ताकि वे भारतीय वायुसेना को ज्वॉइन कर सके। इस गेम के सिंगलप्लेयर मोड को पहले लॉन्च किया गया था, अब इस गेम का मल्टीप्लेयर मोड भी लॉन्च कर दिया गया है। A cut above में बालाकोट एयर स्ट्राइक के हीरो रहे Wing Commander Abhinandan Varthaman को फीचर किया गया है। इस गेम के नायक के तौर पर प्लेयर्स विंग कमांडर अभिनंदन के कैरेक्टर का चुनाव कर सकते हैं।

Indian Air Force: A cut above में मिलेगा सब हथियार

Indian Air Force: A cut above के मल्टीप्लेयर मोड को एयर स्टाफ के वाइस चीफ एयर मार्शल हरजीत सिंह अरोड़ा ने लॉन्च किया। इसके सिंगल प्लेयर मोड को उस समय एयर चीफ रहे बी एस धनोवा ने 31 अगस्त को लॉन्च किया था। इस वीडियो गेम को एंड्रॉइड और iOS दोनों ही स्मार्टफोन्स में खेला जा सकता है। इसमें प्लेयर्स तेजस, राफेल  मिराज-2000, Su-30 जैसे भारतीय वायुसेना में शामिल एयरक्राफ्ट को चुन सकते हैं।

 

 

 इस गेम  के मल्टीप्लेयर वर्जन में जो मोड्स टीम बैटल्स और डेथमैच दिए गए हैं। इसमें भी PUBG की तरह ही प्लेयर्स टीम बनाकर मल्टीप्लेयर मोड में खेल सकते हैं। टीम डेथमैच में अंत में बचा प्लेयर ही विनर कहलाएगा। इस गेम में IAF  में रूचि लेने वाले युवा खुद को एयर वॉरियर के तौर पर फेस कर सकते हैं। इसके अलावा प्लेयर्स एयरफोर्स की रिक्युर्टमेंट के लिए भी इसके जरिए अप्लाई कर सकेंगे।

आपको बता दे Indian Air Force: A cut above  गेम में आधुनिक AR फीचर भी दिया गया है, जो गेमिंग एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाता है। इस गेम के ट्रेनिंग सेशन में एयरक्राफ्ट हैंडल करने से लेकर वीपन और स्ट्रेटेजी के बारे में बताया जाएगा। iOS यूजर्स के लिए ये गेम ऐप स्टोर पर उपलब्ध है और इसकी साइज 1GB दी गई है। गेम ट्यूटोरियल मिशन में यूजर्स को हाई प्रोफाइल एयरक्राफ्ट को कंट्रोल करना सिखाया जाएगा। इस ट्रेनिंग के बाद ही प्लेयर्स एयरक्राफ्ट चला पाएंगे।

 

टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबर Youth Express पर. 

Summary
Indian Air Force: A cut above का मल्टीप्लेयर मोड हुआ लॉन्च-Youth Express
Article Name
Indian Air Force: A cut above का मल्टीप्लेयर मोड हुआ लॉन्च-Youth Express
Description
भारतीय वायुसेना का पहले वीडियो गेम Indian Air Force: A cut above लॉन्च किया था। अब इस गेम में मल्टीप्लयेर मोड जोड़ दिया गया है. साथ ही कई और भी फीचर जोड़ा है.
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER