अब iphone होगा मेड इन इंडिया, जाने क्या है वजह

वर्ल्ड की बेस्ट कंपनी एप्पल आये दिन अपने नए डिवाइस, मोबाइल फ़ोन, ओस अपडेट को जारी करता है. लेकिन क्या आपको पता है की यह विदेशी  कंपनी अब इंडियन iphone बेचेगी। नहीं समझ आया न ? चलिए आपको समझा दे आखिर कैसे ये होगा। पिछले दिनों चर्चा थी कि Apple जल्द ही भारतीय बाजार में अपने लोकिप्रिय डिवाइस Apple iPhone XR का प्रोडक्शन करेगी।

वहीं अब कंपनी ने आधिकारिक तौर पर फोन का कर्मशियल प्रोडक्शन शुरू कर दिया है। मैनुफेक्चर कंपनी Foxconn चेन्नई यूनिट में इस डिवाइस को असेंबल करने का काम कर रही है। भारत में iPhone XR को असेंबल करने के पीछे मुख्य वजह यूएस-चीन ट्रेड वार और बढ़ती टैरिफ है। भारत में असेंबल होने वाला iPhone XR अर्फोडेबल प्राइस में उपलब्ध होगा और इसके बॉक्स पर “Assembled in India”​ लिखा होगा।

iphone XR

इंडियन Apple iPhone XR होगा किफायती

Reuters की रिपोर्ट के अनुसार iPhone XR बॉक्स को भारत में कई रिटेल स्टोर्स जैसे कि Croma पर देखा गया। इस बॉक्स में “Assembled in India” टैग दिया गया है। भारत में असेंबल होने के बाद डिवाइस पर लगने वाले कई टैक्स अपने आप कम हो जाएंगे। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि आने वाले समय में Apple XR भारत में कम कीमत में उपलब्ध होगा।

 खबर के अनुसार , Apple ने भारत में अपने सबसे लोकप्रिय iPhone मॉडलों में से एक का कर्मशियल प्रोडक्शन शुरू कर दिया है। वहीं यह भी उम्मीद की जा रही है कि iPhone XR के बाद कंपनी iPhone 11 का प्रोडक्शन भी भारत में शुरू कर सकती है। बता  दे की इसके साथ कंपनी ताइवान, वियतनाम, मैक्सिको, इंडोनेशिया और मलेशिया जैसे देशों में अपने प्रोडट्स का निर्णाम करने के लिए इंडस्ट्रीज डालने की सोच रही है.
भारतीय बाजार में  ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर Apple iPhone XR  के 64 जीबी वर्जन की कीमत 44,900 रुपए है। इसमें 5.5 इंच का रेटिना एचडी डिस्प्ले दिया गया है। जो कि IP67 सर्टिफाइड है और डिस्प्ले को डस्ट और वाटरप्रूफ बनाता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेब्लाइजेशन) के साथ 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन से आप 4K क्वालिटी की वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं। यह फोन A11 बायोनिक चिपसेट पर काम करता है
टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबर Youth Express पर.
Summary
अब Apple iphone XR होगा मेड इन इंडिया, जाने कैसे-Youth Express
Article Name
अब Apple iphone XR होगा मेड इन इंडिया, जाने कैसे-Youth Express
Description
क्या आपको पता है की यह विदेशी  कंपनी अब इंडियन Apple iphone XR बेचेगी। जल्द ही भारतीय बाजार में अपने लोकिप्रिय डिवाइस iPhone XR का प्रोडक्शन करेगी।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER