भारतीय स्मार्टफोन मार्केट पिछले हफ्ते में एपल ने अपने कुछ फोन की कीमतों में कटौती की| इस लिस्ट में iPhone XR शामिल है| iPhone XR को साल 2018 के अक्टूबर में लॉन्च किया गया था, जहां फोन की शुरूआती कीमत 76,900 रुपये थी लेकिन अब फोन की कीमत 53,400 रुपये हो गई है| जैसे ही फोन की कीमत में कटौती की गई, भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में इस फोन ने बेहतरीन प्रदर्शन करना शुरू कर दिया|
iPhone XR फोन की कीमत में कटौती होते ही मार्केट में दो टेलीकॉम कंपनी की नींद उड़ गयी है| वो कंपनी कोई और नहीं बल्कि वनप्लस और सैमसंग है | सैमसंग ने पिछले महीने अपने S10 सीरीज के स्मार्टफोन को मार्केट में उतरा था| जिसमे की S10, S10 e और s10+ शामिल है| S10 e की कीमत 55,900 रुपये है तो वहीं एपल आईफोन XR की कीमत भी ठीक यही है|
जिसे सबसे ज्यादा डरने की ज़रूरत है वो है वनप्लस कंपनी | इसका लेटेस्ट फोन वनप्लस 6T था जो काफी हिट हुआ| बता दें कि वनप्लस 6T 50,000 रुपये तक में अब का सबसे बेहतरीन और पॉवरफुल एंड्रॉयड फोन है|
Top Smartphones which have got a super price cut: Starts at Rs 7,999
भारतीय प्रीमियम स्मार्टफोन मार्केट में ये तीनों कंपनियां एक दूसरे को टक्कर दे रही है जिसमें वनप्लस सबसे आगे चल रहा है| साल 2018 में जब आईफोन को लॉन्च किया गया था तो लोगों ने इसकी कीमत को लेकर काफी फटकारा था, लेकिन अब जब फोन की कीमत 53,400 रुपये हो गई है तो लोगों को अब ये फोन पसंद आ रहा है|
15 अप्रैल को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट ‘टिकटॉक’ एप के खिलाफ दाखिल अर्ज़ी पर
फिलहाल अगर तीनों कंपनियों की बात करें तो एपल का iPhone XR यूज़र को ज्यादा लुभा रहा हैं | लेकिन इस बीच वनप्लस का मैकलेरन एडिशन भी वापसी आ रहा है जो सैमसंग और एपल के लिए चिंता की बात है| जबकि सैमसंग के मामले में गैलेक्सी एस10ई को लोग काफी पसंद कर रहे हैं| लेकिन एक बात तो तय है कि iPhone XR को पहले जहां फजीहत झेलनी पड़ी थी तो वहीं अब कंपनी इस फोन की कीमत को घटा कर अपनी भरपाई जरूर कर रही है|
टेक्नोलॉजी से जुड़ी ख़बरें अब सिर्फ Youth Express पर.


